कर्नाटक में कोविड-19 से महिला की मौत, मृतकों की संख्या छह हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2020

बेंगलुरु। कर्नाटक के गडग जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित 80 वर्षीय एक महिला की मौत दिल का दौरा पड़ने से हो गयी। उन्हें सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी जिसके बाद जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। कर्नाटक में इस खतरनाक वायरस से अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। 

जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार मरीज को कुछ दिन पहले सांस में तकलीफ के साथ अस्पताल में भर्ती किया गया था। छह अप्रैल को उनके कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। बुधवार रात 12 बजकर 55 मिनट पर दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई। राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्या बुधवार शाम तक 181 बताई गई है।

इसे भी देखें : Delhi, Noida समेत UP के ये सभी इलाके आधी रात से पूरी तरह सील 

प्रमुख खबरें

IPL 2026: हार के बाद Captain Shreyas Iyer का फूटा गुस्सा, कहा- फील्डिंग और बॉलिंग ने डुबोया

Cannes 2026: रेड कार्पेट पर दिखेगा भारतीय सितारों का टशन, इन Indian Films की होगी स्पेशल स्क्रीनिंग

हथियार नहीं डालेंगे, इजरायल को नर्क बना देंगे, Hezbollah की नई धमकी के बाद मीडिल ईस्ट में टेंशन हाई

गर्मियों की छुट्टी का Best Plan! IRCTC के Budget Tour Package से घूमें Goa और Shirdi