Karnataka: सामने आने लगी नाराजगी, लक्ष्मण सावदी ने छोड़ी BJP, CM बोम्मई ने की बात

By अंकित सिंह | Apr 12, 2023

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर अब राजनीतिक हलचल तेज होती दिखाई दे रही है। भाजपा ने भी अपने 189 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। हालांकि, भाजपा में अब नेताओं की नाराजगी की खबरे सामने आने लगी हैं। कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी ने अथानी निर्वाचन क्षेत्र का टिकट नहीं मिलने के बाद विधान परिषद सदस्य और भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने फैसले पर साफ तौर पर कहा कि मैंने अपना फैसला कर लिया है। मैं भीख का कटोरा लेकर घूमने वालों में से नहीं हूं। उन्होंने कहा कि मैं एक स्वाभिमानी राजनेता हूं। मैं किसी के बहकावे में आकर काम नहीं कर रहा हूं। 

इसे भी पढ़ें: Karnataka assembly elections: निर्वाचन आयोग बृहस्पतिवार को जारी करेगा अधिसूचना

जगदीश शेट्टार ने कहा कि मैं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने आज दिल्ली पहुंचूंगा। मुझे उम्मीद है कि सकारात्मक चीजें होंगी। आने वाले दिनों में, पार्टी आलाकमान और राज्य के नेता सब कुछ निर्दिष्ट करेंगे। भाजपा विधायक महादेवप्पा यादवाद के समर्थकों ने बीती रात बेलगावी के रामदुर्ग निर्वाचन क्षेत्र में उन्हें टिकट नहीं दिए जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। हाल ही में भाजपा में शामिल हुए चिक्का रेवाना को इस निर्वाचन क्षेत्र से टिकट मिला है।

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप