कर्नाटक: ‘सत्ता में भागीदारी समझौते’ पर टिप्पणी करने से सिद्धरमैया का इनकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2025

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार और सहकारिता मंत्री के. एन. राजन्ना के बीच सत्ता में भागीदारी समझौते को लेकर खींचतान के बीच मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मंगलवार को कहा कि वह इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहते। ऐसी अटकलें हैं कि ‘सत्ता में भागीदारी’ के लिए एक गुप्त फॉर्मूला बना था, जिसके अनुसार सिद्धरमैया कांग्रेस सरकार के पांच साल के कार्यकाल के पहले भाग में मुख्यमंत्री होंगे और फिर शिवकुमार उनकी जगह लेंगे।

मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान सिद्धरमैया ने इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, “मैं अब विवाद के बारे में नहीं बोलूंगा। राजन्ना और शिवकुमार ने अपने विचार व्यक्त किए हैं।”

जब उनसे पूछा गया कि क्या वास्तव में ‘सत्ता में भागीदारी’ को लेकर कोई समझौता था, उन्होंने कहा, “मुझे आपको कितनी बार बताना पड़ेगा कि अंतिम निर्णय आलाकमान लेता है? वह (आलाकमान) जो भी निर्णय लेगा वह सभी पर लागू होगा।”

राजन्ना ने सोमवार को शिवकुमार पर निशाना साधते हुए उनसे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) और पार्टी आलाकमान के नाम का दुरुपयोग न करने का आग्रह किया। वह रविवार को शिवकुमार के बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

शिवकुमार ने परोक्ष रूप से राजन्ना और मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के करीबी माने जाने वाले अन्य नेताओं व मंत्रियों पर निशाना साधते हुए कहा था कि कर्नाटक में कांग्रेस के निर्विवाद नेता सिद्धरमैया के नाम का दुरुपयोग करने वाले बयान देने की किसी को कोई जरूरत नहीं है।

प्रमुख खबरें

Justin Greaves ने रचा इतिहास: Pakistan के खिलाफ लगातार 5 Maiden Overs में झटके 5 Wickets, तोड़ा World Record

श्रीलंका दौरे के लिए Team India घोषित, Washington Sundar बाहर तो Saransh Jain को मिली पहली बार जगह

Glasgow CWG: Gyaneshwari Yadav ने जीता Silver, वेटलिफ्टिंग में भारत का शानदार प्रदर्शन और पदकों की बढ़ी संख्या

कॉजपा ने न्यायालय के आदेश में सरकारी आश्वासनों की अनदेखी का दावा किया, फिर से आंदोलन की चेतावनी दी