Karnataka: भाजपा पर सिद्धारमैया का तंज, पूछा- वरुणा निर्वाचन क्षेत्र के विकास में क्या योगदान

By अंकित सिंह | Apr 22, 2023

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर सभी के अपने-अपने दावे हैं। कांग्रेस और भाजपा के बीच वार-पलटवार को दौर भी जारी है। इन सब के बीच कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। सिद्धारमैया ने सवाल किया कि वरुणा निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा का क्या योगदान है? उन्होंने कहा कि लोग समझ गए हैं कि जो भी विकास हुआ है, वह मेरे और मेरे बेटे के कारण हुआ है। आपको बता दें कि सिद्धारमैया को कांग्रेस ने वरुणा सीट से चिकट दिया है। विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने वरुणा सीट से बुधवार को नामांकन भरा था। 

इसे भी पढ़ें: Karnataka Elections 2023: कर्नाटक के BJP नेता ईश्वरप्पा ने इसलिए लिया राजनीति से सन्यास, बताई ये बड़ी वजह

सिद्धारमैया पहले ही कह चुके है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरा अंतिम चुनाव है, उसके बाद यतींद्र (पुत्र) और धवन राकेश (पौत्र) हैं।’’ सिद्धरमैया के बेटे डॉ यतींद्र सिद्धरमैया वरुणा से मौजूदा कांग्रेस विधायक हैं। आठ बार विधायक रह चुके सिद्धरमैया वरुणा से दो बार चुनाव जीत चुके हैं और 2008 में यहां से जीत हासिल करने के बाद विधानसभा में विपक्ष के नेता बने। वह 2013 के विधानसभा चुनाव में जीत के बाद मुख्यमंत्री बने थे। सिद्धरमैया ने नामांकन दाखिल करने से पहले विभिन्न मंदिरों में दर्शन किये। 

प्रमुख खबरें

Pune Infrastructure Boom: नितिन गडकरी ने दी 60 हजार करोड़ की सौगात, Road Projects से उद्योगों को मिलेगी नई रफ़्तार

Jharkhand में JSSC-CGL परीक्षार्थियों के आंदोलन के आगे झुकी सरकार, Hemant Soren ने भर्ती धांधली पर बिठाई CID Inquiry

Magnus Carlsen का दबदबा बरकरार, Esports World Cup में Denis Lazavik को हराकर बने लगातार दूसरी बार चैंपियन

Ayush Shetty का World Championship में ऐतिहासिक आगाज, World No. 1 Shi Yuqi को बेंगलुरु में चटाई धूल