कर्नाटक में राजनीतिक हलचल तेज, स्पीकर ने 3 विधायकों को अयोग्य घोषित किया

By अंकित सिंह | Jul 25, 2019

कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष के आर रमेश कुमार ने निर्दलीय विधायक आर शंकर को विधानसभा की सदस्यता से 2023 तक अयोग्य घोषित कर दिया है। आर शंकर के अलावा विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस के दो बागी विधायकों रमेश जरकिहोली और महेश कुमातल्ली को 2023 में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने तक अयोग्य घोषित किया है। कुमार ने यहां संवाददाता सम्मेलन में शंकर को अयोग्य करार दिये जाने की घोषणा की। राज्य के बागी विधायकों की अयोग्यता की मांग करते हुए कांग्रेस और जद(एस) ने कुल 17 याचिकाएं दायर की हैं।

प्रमुख खबरें

विदेशी विनिमय बाजार में US Dollar के मुकाबले रुपया 19 पैसे मजबूत

IBC के जरिए अटकी रियल एस्टेट परियोजनाओं के 1.4 लाख Home Buyers को मिली राहत

Fiji Sugar Corporation को भारत से मिले 12 Agricultural Drones, खेती में बढ़ेगी तकनीक

Iran ने US के सामने रखा 7-Day Plan, Strait of Hormuz खोलने और शांति वार्ता की रखी शर्त