By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2025
कर्नाटक के मंगलुरु में एक मोटरसाइकिल के बिजली के खंभे से टकराने की दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना मंगलवार को किन्निगोली के निकट हुई।