Karnataka : भाजपा के अनुभवी नेता ईश्वरप्पा ने पार्टी में अनुशासनहीनता पर जताई नाराजगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2023

शिवमोगा(कर्नाटक)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के कुछ नेताओं के बयान दिया है कि हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार में ‘सामंजस्य की राजनीति’ जिम्मेदार है जिसको लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है। पार्टी के अनुभवी नेता के. एस.ईश्वरप्पा ने सोमवार को पार्टी मेंअनुशासन की ‘अनदेखी’ को लेकर नाराजगी व्यक्त की और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष से इसे रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने का आह्वान किया। पूर्व उप मुख्यमंत्री ईश्वरप्पा ने स्वीकार किया कि भाजपा में कुछ हद तक अनुशासनहीनता है।

इसे भी पढ़ें: मेरी दादी को 32 गोली लगी थी, पिता को बम से मारा गया...कांग्रेस ने शेयर किया राहुल गांधी का यह VIDEO

जब उनसे पूछा गया कि क्या भाजपा में अनुशासन ‘खत्म’ हो गया तो उन्होंने इस बदलाव के लिए कांग्रेस छोड़कर पार्टी में आए नेताओं को जिम्मेदार ठहराया। ईश्वरप्पा ने कहा, ‘‘पार्टी के बढ़ने के साथ अनुशासन कुछ हद तक प्रभावित हुआ है। जब हम केवल चार लोग थे तो बहुत अधिक अनुशासन था। आज, भाजपा की उपस्थिति पूरे देश में है और यह अब दुनिया की सबसे पार्टी है। इसलिए यहां और वहां कांग्रेस की हवा हमें प्रभावित कर रही है क्योंकि कांग्रेस के कई नेता पार्टी में शामिल हुए हैं।’’ जब यह कहा गया कि भाजपा के नेता कांग्रेस के लोगों को पार्टी में शामिल कराने के लिए गए थे तो ईश्वरप्पा ने कहा, ‘‘उनके हमारे पास आने के बाद से हम भुगत रहे हैं... हमारा आलाकमान कमजोर नहीं है और जब जरूरी होगा कार्रवाई करेगा।’’

गौरतलब है कि 10 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आए थे और 224 सदस्यीय विधानसभा में 135 सीट पर जीत दर्ज कर कांग्रेस ने भाजपा को सत्ता से बेदखल कर दिया था। विधानसभा चुनाव में भाजपा को केवल 66 सीट मिली थी जबकि पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा की पार्टी जनता दल (सेक्युलर) ने 19 सीट पर जीत दर्ज की थी।

प्रमुख खबरें

सुरक्षा व्यवस्था पर हमें गर्व है : 152 Technical Glitches पर Akasa Air CEO Vinay Dube का जवाब

Student Protests पर Rahul Gandhi का बड़ा बयान: माफी मांगने का दबाव बकवास, छात्र लोकतंत्र की आवाज़ हैं

Mark Zuckerberg Apology: मार्क जकरबर्ग ने मांगी माफी, चाइल्ड पोर्न-डीपफेक कंटेंट पर सरकार ने नाराजगी जताई थी

Meta को भारत की कड़ी चेतावनी: Deepfakes और CSAM पर Mark Zuckerberg की माफी, अब नहीं मिलेगा Safe Harbor Protection