Karnataka: कब सौंपे जाएंगे मंत्रियों को विभाग? मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दिया यह जवाब

By अंकित सिंह | May 24, 2023

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस अपनी सरकार बना चुकी है। कांग्रेस की ओर से 20 मई को सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इनके अलावा डीके शिवकुमार उपमुख्यमंत्री बने थे। साथ ही साथ 8 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी। लगभग 4 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक मंत्रियों के विभागों का बंटवारा नहीं हुआ है। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। भाजपा इस पर जबरदस्त तरीके से कांग्रेस पर निशाना साथ रही है। खबर यह भी है कि ख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जहां वे राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार और मौजूदा मंत्रियों को विभागों के आवंटन पर कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा कर सकते हैं।

 

इसे भी पढ़ें: क्या कर्नाटक से हिजाब पर प्रतिबंध हटाएगी कांग्रेस सरकार? जानें मंत्री जी परमेश्वर का जवाब


इन सब के बीच मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा है कि जल्द ही मंत्रियों को विभाग सौंपे जाएंगे। दरअसल, मुख्यमंत्री ने विधानसभा में अपने मंत्रिमंडल का परिचय कराया। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बसवाराज बोम्मई ने कहा कि खुशी हुई कि मुख्यमंत्री ने मंत्रियों का सदन में परिचय कराया। ये सभी अतीत में मंत्री के तौर पर कार्य कर चुके हैं। मुख्यमंत्री तथा सभी मंत्रियों को बधाई...लेकिन अच्छा होता कि मुख्यमंत्री ने ऐसे परिचय कराया होता कि .. डी के शिवकुमार, ये इस विभाग के मंत्री है, जी परमेश्वर, ये इस विभाग के मंत्री हैं। बोम्मई ने कहा कि ऐसा क्यों नहीं हुआ? यह जल्द किया जाना चाहिए। मेरे विचार से यह जितनी जल्दी हो, उतना ही अच्छा।

 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली पहुंचेंगे सिद्दरमैया और शिवकुमार, कांग्रेस आलाकमान से मंत्रिमंडल विस्तार पर करेंगे चर्चा


इस पर सिद्धारमैया ने उन्हें आश्वासन दिया कि यह जल्द किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने कुछ वक्त तक मंत्रिमंडल के इकलौते सदस्य के तौर पर काम किया था। बोम्मई ने कहा कि येदियुरप्पा को अकेले शपथ दिलाई गई थी इसलिए वह अकेले थे। लेकिन इस मामले में मंत्रियों ने शपथ ली है। आपने उन्हें मंत्री बनाया लेकिन जिम्मेदारियां नहीं सौंपीं, लोग क्या सोचेंगे।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bolivian Air Force Plane Crash | नए बैंक नोट ले जा रहा बोलिवियाई एयरफोर्स का प्लेन क्रैश, 15 लोगों की मौत

Shimla Municipal Corporation में भारी हंगामा! महापौर ने 9 भाजपा पार्षदों को किया सस्पेंड, महिला मेयर की मांग पर अड़ा विपक्ष

केजरीवाल को बरी करने वाले जज Jitendra Pratap Singh कौन हैं? कांग्रेस और भाजपा नेताओं पर भी चला है चुके हैं न्यायिक हंटर!

DRDO की बड़ी कामयाबी: स्वदेशी एयर डिफेंस मिसाइल VSHORADS के तीन सफल परीक्षण, अब सेना में शामिल होने को तैयार