कर्नाटक में महिला ने दो बच्चों की हत्या कर आत्महत्या की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 02, 2025

मैसूरु जिले में शनिवार सुबह एक महिला ने अपने दो बच्चों की कथित तौर पर हत्या कर के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना जिले के पेरियापटना तालुका के बेट्टाडापुरा में हुई।

पुलिस के अनुसार, 20 वर्षीय अरबिया भानु ने अपनी डेढ़ साल की बेटी और दस दिन की बच्ची का कथित तौर पर गला काट दिया और फिर खुद भी जान दे दी ली। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि महिला का पति बेंगलुरु के एक मॉल में काम करता है जबकि वह बच्चों के साथ बेट्टाडापुरा स्थित अपने घर पर थी। पुलिस ने आशंका जताई है कि पारिवारिक विवाद में महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि, घटना के असली कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Shilpa Shetty और Raj Kundra के खिलाफ 60 करोड़ केस में खुला नया पन्ना, मुंबई पुलिस ने जोड़ी धोखाधड़ी की नयी धारा

सरकार का लक्ष्य राजमार्ग निर्माण की गति बढ़ाकर 60 किलोमीटर प्रतिदिन करना: Gadkari

Punjab Election Result 2025 Highlights | पंजाब में जिला परिषद, पंचायत समिति चुनाव में ‘आप’ को बढ़त, मतगणना जारी

Delhi Pollution | बाहरी वाहनों पर प्रतिबंध, नो पीयूसी, नो फ्यूल लागू, दिल्ली में प्रदूषण रोकने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों की लिस्ट