Karni Sena की दो प्रमुख मांगें राजस्थान सरकार ने स्वीकार कीं, UGC आंदोलन जारी रहेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 05, 2026

जयपुर, पांच अगस्त श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने बुधवार को कहा कि राजस्थान सरकार ने संगठन की दो प्रमुख मांगें स्वीकार कर ली हैं। इनमें जयपुर में प्रदर्शन के बाद जान गंवाने वाले युवक के परिजनों को आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी देना शामिल है। मकराना ने यहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के आवास पर उनसे मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा कि सरकार ने घटना के लिए कथित रूप से जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए भी दो-तीन दिन का समय मांगा है।

मकराना ने कहा, ‘‘सरकार ने जिम्मेदार अधिकारियों के वीडियो उपलब्ध कराने को कहा है। हम वीडियो सौंपेंगे। जांच के बाद जो भी अधिकारी दोषी पाए जाएंगे, उन्हें निलंबित किया जाएगा।

सरकार ने हमारा सहयोग किया है और हमें भविष्य में भी इसी तरह के सहयोग की उम्मीद है।’’ राठौड़ ने कहा कि भाजपा सामाजिक समरसता बनाए रखने और समाज के सभी वर्गों के साथ समान व्यवहार की पक्षधर है। उन्होंने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि समाज एकजुट रहे। सभी को समान अवसर और सम्मान मिले।

यदि कोई घटना होती है तो उसका समाधान शांतिपूर्ण तरीके से हो। हम सभी एक परिवार हैं और संवाद के जरिए ऐसे मामलों का समाधान करेंगे।’’ उल्लेखनीय है कि करणी सेना ने सोमवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के यूजीसी विनियम-2026 को वापस लेने और सवर्ण समाज से जुड़ी अन्य मांगों को लेकर जयपुर में रैली निकाली थी। प्रदर्शन के बाद एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई थी।

करणी सेना के नेताओं के अनुसार, मृतक की पहचान देवराज सिंह के रूप में हुई, जिसने प्रदर्शन के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद दम तोड़ गया। वहीं, पुलिस का कहना है कि देवराज सिंह की सोमवार रात अपने घर पर हृदयाघात से मृत्यु हुई थी।

प्रमुख खबरें

Mourinho की वापसी और Arsenal का तगड़ा ऑफर, मुश्किल में Vinicius Jr; Real Madrid ने बढ़ाया कॉन्ट्रैक्ट

Mikhailo Mudryk की 2 साल बाद मैदान पर वापसी, Juventus के खिलाफ Pre-season Match में हारी Chelsea

Bankipur bypoll में मिली हार पर BJP ने की समीक्षा, पटना बैठक में बनेगी नई रणनीति

Parliament का विशेष सत्र बुलाने का कोई प्रस्ताव नहीं, Kiren Rijiju ने दी जानकारी