आधी फिल्म की शूटिंग करने के बाद कार्तिक आर्यन ने छोड़ी करण जौहर की फिल्म! वजह है विवाद

By रेनू तिवारी | Apr 16, 2021

कार्तिक आर्यन जल्द ही फिल्म धमाका में नजर आएंगे, यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फैंस उन्हें फिल्म में नये अवतार में देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटिड है। एक तरफ कार्तिक ने धमाका से अपने फैंस को खुश दिया तो दूसरी तरफ उन्होंने अपने फैंस को एक निराश करने वाली खबर भी दे दी है। ताजा जानकारी के अनुसार कार्तिक आर्यन ने कॉमेडी ड्रामा फिल्म दोस्ताना 2 को छोड़ दिया है।

करण जौहर ने 2018 में फिल्म दोस्ताना 2 को बनाने का ऐलान किया था। फिल्म के 2020 में फ्लोर पर जाने की संभवना थी। फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन को चुना गया था। कार्तिक आर्यन,अब फिल्म से बाहर हो गए हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि फिल्म में कार्तिक आर्यन की जगह किसने ली है। कार्तिक के फिल्म छोड़ने के पीछे तारीखों की अनुपलब्धता को कारण बताया गया है। 2008 की हिट फिल्म दोस्ताना जिसमें प्रियंका चोपड़ा, जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन थे। अब फिल्म की अगली कड़ी, को कोलिन डी'कुन्हा द्वारा निर्देशित किया जा रहा है और इसमें जान्हवी कपूर लीड फीमेल एक्ट्रेस हैं। यह फिल्म टेलीविजन अभिनेता लक्ष्या के बॉलीवुड डेब्यू को भी चिन्हित करेगी।

इसे भी पढ़ें: नयी फिल्म में रणवीर सिंह को मिला अब तक का सबसे चुनौतीपूर्ण किरदार, क्या न्याय कर पाएंगे अभिनेता? 

 फिल्म को लेकर निर्देशक से विवाद, करण जौहर की चुप्पी

करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के करीबी सूत्रों ने पुष्टि की है कि 20 दिनों तक शूटिंग करने के बाद, कार्तिक आर्यन ने एक पैक कैलेंडर का हवाला देते हुए फिल्म को आगे की तारीख नहीं दी। हालांकि दबी आवाज में यह भी खबरें हैं कि  कार्तिक स्क्रिप्ट से नाखुश थे और निर्देशक के साथ रचनात्मक मतभेद थे। अब कार्तिक के आचानक फिल्म को छोड़ने से कारण जौहर की भी मुश्किलें बढ़ गयी है। कार्तिक आर्यन ने पहले शेड्यूल की शूटिंग की थी। अब नये एक्टर के साथ इन शूट को फिर से करना होगा। जाहिर से करण जौहर और कार्तिक के बीच भी चीजें ठीक नहीं हैं। कार्तिक का फिल्म छोड़ना इस बात की पुष्टि करता है। 

नवंबर 2019 में था कि कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर ने अमृतसर में दोस्ताना 2 की शूटिंग शुरू की। कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर अपनी और करण जौहर की एक तस्वीर साझा की। फोटो में, अभिनेता दोस्ताना 2 की शूटिंग को शुरू करने से पहले फिल्म निर्माता का आशीर्वाद लेते हुए दिखाई देते है। टीम ने फिल्म के दूसरे शेड्यूल को क्रिसमस 2019 के आसपास पूरा किया था।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter