''गर्लफ्रेंड'' सारा अली खान को बारिश से बचाने के लिए कार्तिक ने पकड़ा छाता

By रेनू तिवारी | Sep 12, 2019

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान को बी-टाउन में नवीनतम युगल होने की अफवाह है और दोनों को अक्सर शहर में एक साथ घूमते हुए दिखाई पड़ते हैं। एक बार फिर कार्तिक आर्यन और सारा अली खान को मुंबई में साथ में स्पॉट किया गया है। फोटोज में सारा के लिए कार्तिक की केयरिंग साफ देखने को मिली। कार्तिक तस्वीरों में सारा अली खान को बारिश से बचाते दिखे। इन दोनों की ये तस्वीर  सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है।

सारा कार्तिक की इस वीडियो को बॉलीवुड कैमरा मैन वीरल भिवानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस दौरान सारा ब्लैक शॉट्स और वाइट टॉप में दिखीं। वहीं कार्तिक ब्लैक टी-शर्ट में नजर आए। वीडियो में सबसे खास बात यह है कि कार्तिक सारा की केयर करते हुए उन्हें भींगने से बचा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: अक्षय कुमार ने अपने 52वें जन्मदिन पर अपनी अगली फिल्म पृथ्वीराज का किया ऐलान

आपको बता दें कि यह जोड़ी अब इम्तियाज अली की फिल्म सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की 'लव आज कल' का सीक्वल में नजर आएगी जिसको अगले साल वेलेंटाइन डे पर रिलीज होने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

किसान के बाद छात्र भी आतंकवादी: Rahul Gandhi बोले, Dharmendra Pradhan माफ़ी मांगें

वेनेजुएला में 126 साल में सबसे बड़ी तबाही, भारत ने दिया एक्शन का आदेश

शिवराज सिंह चौहान के बेटे ने किया मानहानि केस तो राहुल गांधी ने जताया खेद, जानें पूरा मामला

PM Modi के बाद अब Amit Shah राष्ट्रपति भवन पहुंचे, Cabinet Reshuffle पर फाइनल मुहर लगने की अटकलें!