कार्ति चिदंबरम वीजा रिश्वत मामले में दूसरे दिन सीबीआई के समक्ष पेश हुए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 27, 2022

नयी दिल्ली। लोकसभा सांसद कार्ति चिदंबरम वर्ष 2011 में 263 चीनी नागरिकों को वीजा जारी कराने के मामले में कथित तौर पर रिश्वत लेने के आरोपों को लेकर चल रही पूछताछ के सिलसिले में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के समक्ष पेश हुए। यह मामला तब का है, जब कार्ति के पिता पी चिदंबरम केंद्रीय गृह मंत्री थे।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

प्राथमिकी के मुताबिक, बिजली संयंत्र स्थापित करने का काम चीनी कंपनी कर रही थी और यह परियोजना तय अवधि से काफी पीछे चल रही थी। इसमें कहा गया है कि टीएसपीएल के एक अधिकारी ने चीनी कर्मचारियों के लिए दोबारा वीजा जारी करने के एवज में कथित तौर पर 50 लाख रुपये की रिश्वत दी थी। हालांकि, कार्ति चिदंबरम ने सभी आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने मामले को फर्जी और राजनीति प्रतिशोध का परिणाम करार दिया है।

प्रमुख खबरें

रेजीनगर में BJP की जीत तय बताकर हुमायूं कबीर ने दिए राजनीति छोड़ने के संकेत

Global South सहयोग की मुख्य नींव है कौशल विकास, Ghana में ITEC कार्यक्रम में बोले Jaishankar

Black Sea हमलों के बाद MEA ने दी राहत भरी खबर, 23 भारतीय क्रू मेंबर्स समेत सभी नाविक सुरक्षित

India-Bangladesh संबंधों पर हुई चर्चा, Foreign Secretary Vikram Misri से मिले Riaz Hamidullah