Kartik Amavasya पर मां Lakshmi भ्रमण करेंगी पृथ्वी लोक, दीपदान से प्रसन्न होंगे पितर

By अनन्या मिश्रा | Nov 09, 2026

कार्तिक अमावस्या पर दीप जलाने और लक्ष्मी पूजन करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन घरों, दुकानों और कार्य स्थल आदि पर दीपक जलाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक कार्तिक अमावस्या पर मां लक्ष्मी पृथ्वी लोक का भ्रमण करती हैं। इस बार आज यानी की 09 नवंबर 2026 को कार्तिक अमावस्या मनाई जा रही है। तो आइए जानते हैं कार्तिक अमावस्या की तिथि, मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व आदि के बारे में...

स्नान-दान मुहूर्त

कार्तिक अमावस्या को स्नान-दान के लिए ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:01 मिनट से लेकर सुबह 05:52 मिनट तक रहेगा। वहीं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 मिनट से लेकर दोपहर 12:45 मिनट तक रहेगा। वहीं विजय मुहूर्त की शुरूआत दोपहर 12:15 मिनट पर होगा, जिसकी समाप्ति दोपहर 03:01 मिनट पर होगी।

दीपदान की परंपरा

कार्तिक अमावस्या की रात को नदियों के तट पर, मंदिरों में और घर के हर कोने में दीपदान करने की परंपरा है। जिसका सीधा अर्थ अपने जीवन से अज्ञान और अहंकार को दूर करके ज्ञान का प्रकाश फैलाना है। संध्या को जब कोई व्यक्ति मिट्टी के दीपक जलाकर उनको सही स्थान पर रखता है, तो इससे नकारात्मकता का नाश होता है और पितरों की कृपा भी प्राप्त होती है। पूर्वजों की याद में और देवताओं की प्रसन्नता के लिए किया जाने वाला दीपदान व्यक्ति के भाग्य को चमकाने का सरल माध्यम है।

महत्व

पौराणिक मान्यता के मुताबिक महाभारत के शांति पर्व में श्रीकृष्ण ने स्वयं कार्तिक अमावस्या का महत्व बताया था। उन्होंने कहा कि यह मेरा प्रिय दिन है और इस दिन मेरी वंदना करने से व्यक्ति को सभी तरह के कष्टों से मुक्ति मिलती है। कार्तिक अमावस्या पर पितरों के निमित्त दान और तर्पण किया जाता है। वहीं इस दिन जरूरतमंदों को वस्त्र, अन्न और अन्य उपयोगी वस्तुओं का दान किया जाता है। इस दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ जो भी व्यक्ति पूजा करता है, उसको मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और घर-परिवार में धन-धान्य व खुशहाली बनी रहती है।

प्रमुख खबरें

Sensex 93 अंक टूटा, Nifty 24968 पर फिसला, IT शेयरों में बिकवाली

US-Iran Conflict | 301% महंगाई के साथ ईरान पतन की राह पर..., अमेरिका-ईरान में छिड़ी ज़बानी जंग, इज़राइल का दांव भी सख्त

Rupee strengthens: अमेरिकी Dollar के मुकाबले रुपया 24 पैसे मजबूत होकर 93.74 पर पहुंचा

उत्तर दिनाजपुर में बच्ची से दुष्कर्म और मर्डर का आरोपी Dilip Roy पुलिस मुठभेड़ में ढेर