Rupee strengthens: अमेरिकी Dollar के मुकाबले रुपया 24 पैसे मजबूत होकर 93.74 पर पहुंचा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 09, 2026

मुंबई, नौ नवंबर रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 24 पैसे चढ़कर 93.74 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, विदेशी पूंजी के बेहतर प्रवाह और पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीदों से निवेशकों की धारणा को समर्थन मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया करीब 93.85 प्रति डॉलर पर खुला।

फिर बढ़त हासिल करते हुए 93.74 प्रति डॉलर तक पहुंच गया जो पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव से 24 पैसे अधिक है। रुपया शुक्रवार को 43 पैसे उछलकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.98 पर बंद हुआ था। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 102.18 पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 0.15 प्रतिशत फिसलकर 98.17 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 13,749.82 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 93.95 अंक फिसलकर 80,919.19 अंक पर, जबकि निफ्टी 30 अंक टूटकर 24,968.80 अंक पर आ गया।

प्रमुख खबरें

Sensex 93 अंक टूटा, Nifty 24968 पर फिसला, IT शेयरों में बिकवाली

US-Iran Conflict | 301% महंगाई के साथ ईरान पतन की राह पर..., अमेरिका-ईरान में छिड़ी ज़बानी जंग, इज़राइल का दांव भी सख्त

Kartik Amavasya पर मां Lakshmi भ्रमण करेंगी पृथ्वी लोक, दीपदान से प्रसन्न होंगे पितर

उत्तर दिनाजपुर में बच्ची से दुष्कर्म और मर्डर का आरोपी Dilip Roy पुलिस मुठभेड़ में ढेर