ब्रेकअप के बाद भी सारा अली खान को मिस कर रहे हैं कार्तिक आर्यन, शेयर की पुरानी तस्वीर

By रेनू तिवारी | Apr 27, 2020

फिल्म लव आज कल 2 की रील लाइफ जोड़ी को रियल लाइफ में भी प्यार हो गया था। कार्तिक आर्यन और सारा अली खान ने सालभर एक दूसरे को डेट किया। फिल्म में कार्तिक और सारा की केमिस्ट्री लोगों का कोफी पसंद आयी थी। कार्तिक सारा को बर्थडे पर सरप्राइज देने के लिए  थाइलैंड पहुंच गये थे उस समय सारा अपनी फिल्म कूली नंबर वन की शूटिंग कर रहीं थी। दोनों ने बर्थडे साथ एंजोय किया। सारा ने कार्तिक के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर की थी। फिल्म लव आज कल 2 रिलीज होने से पहले ये खबरे सामने आने लगी कि दोनों के बीच किसी चीज पर काफी बहस हुई है। 

फिल्म की रिलीज के दौरान ऐसी खबरें सामने आने लगी कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।  शुरूआत में ब्रेकअप की बात लोगों को फेक लगी। क्योंकि दोनो ने फिल्म का प्रमोशन साथ में किया था। उस दौरान भी कही भी दोनों के बीच कोई प्रोबलम नहीं देखी गयी। फिल्म पर्दे पर रिलीज हुई और ओंधे मुह गिर गई। फिल्म लोगों को पसंद नहीं आयी। 

इसे भी पढ़ें: फिरोज खान को पाकिस्तान ने कर दिया था बैन, जानें कैसे दुश्मन देश को उसकी ही धरती पर जलील करके आये थे

 अब फिल्म को टीवी पर रिलीज किया जा रहा है।  इस बात की जानकारी कार्तिक ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस जानकारी करो शेयर करते हुए कार्तिक ने सारा के साथ अपनी एक बहुत ही रोमांटिक तस्वीर शेयर की है।  

  

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा