National Record होल्डर Srihari Nataraj ने दिखाया दम, Semifinal में किया क्वालीफाई

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 25, 2026

भारत के कार्तिक बुडिगिना राष्ट्रमंडल खेलों की पैरा तैराकी प्रतियोगिता में पदक जीतने से मामूली अंतर से चूक गए। वह शुक्रवार को पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 वर्ग के फाइनल में चौथे स्थान पर रहे।

इसे भी पढ़ें: Lovlina Borgohain की सेमीफाइनल में एंट्री, CWG 2026 में भारत के लिए पहला Medal पक्का कर अब Gold पर नजर

स्कॉटलैंड के स्टीफन क्लेग ने 55.16 सेकंड के साथ रजत, जबकि इंग्लैंड के मैथ्यू रेडफर्न ने 56.86 सेकंड के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। एस13 वर्ग दृष्टिबाधित खिलाड़ियों के लिए निर्धारित पैरा तैराकी श्रेणी है। इससे पहले हीट में हिस्सा लेने वाले सभी आठ तैराकों ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था।

इसे भी पढ़ें: Why India is still member of commonwealth |56 देश-ब्रिटेन का राजा! कॉमनवेल्थ का सच|Teh Tak Chapter 2

बुडिगिना ने 57.10 सेकंड के समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया था, जबकि इमाम अली 1:05.32 मिनट के समय के साथ आठवें स्थान पर रहे थे। बुडिगिना ने अपने खेल करियर की शुरुआत रोइंग से की थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के दौरान उन्होंने पैरा तैराकी को अपना खेल बनाया। इससे पहले दो बार के ओलंपियन श्रीहरि नटराज ने पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

कई राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके नटराज ने हीट में 25.52 सेकंड का समय निकाला। उन्होंने बरमूडा के जैक हार्वे के साथ संयुक्त 14वां स्थान हासिल किया और शीर्ष-16 तैराकों में शामिल होकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। अपनी आठ तैराकों वाली हीट में नटराज पांचवें स्थान पर रहे।

प्रमुख खबरें

Election Commission 12 सितंबर को Ritabrata Banerjee गुट के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से करेगा बैठक

Agra के खंदौली में दहेज विवाद के बाद पति ने की पत्नी की हत्या, दो बच्चों संग फरार

Bihar Flood: 14 जिलों में बिगड़े हालात, 41 लाख से अधिक आबादी प्रभावित

Raghav Chadha के वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने पर Delhi CEO ने दी सफाई