Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा पर इन 5 दान से माता लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, घर आएगी बेशुमार दौलत!

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 03, 2025

कार्तिक मास की पूर्णिमा को कार्तिक पूर्णिमा कहा जाता है। इस बार कार्तिक पूर्णिमा 5 नवंबर 2025, बुधवार को मनाई जा रही है। सनातन धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का खासा महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करना शुभ माना जाता है और कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीप-दान करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिल जाती है। इसके साथ ही शुभ फलों की प्राप्ति होती है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित है। माना जाता है कि इस दिन कुछ चीजों का दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है, जिससे घर से दरिद्रता दूर होती है और धन-धान्य के भंडार लग जाते हैं। आइए आपको बताते हैं कार्तिक पूर्णिमा के दिन किन चीजों का दान करना शुभ होता है।

कार्तिक पूर्णिमा पर इन चीजों का करें दान

- कार्तिक पूर्णिमा के दिन दूध का दान करना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने धन-धान्य में वृद्धि होती है और मां लक्ष्मी का घर स्थाई वास होता है।

- कार्तिक पूर्णिमा पर वस्त्रों का दान करना सबसे शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन गरीब व जरुरतमंद व्यक्ति को वस्त्रों का दान करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ती है।

- इस दिन अन्न का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन अन्न दान करने से मां अन्नपूर्णा के साथ मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। घर में सुख-समृद्धि बनीं रहती है और जीवन में खुशहाली आती है।

- कार्तिक पूर्णिमा वाले दिन गुड़ का दान करना शुभ होता है। माना जाता है कि इस दिन गुड़ दान करने से भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है और धन-धान्य से जीवन परिपूर्ण होता है।

- इस दिन किसी पवित्र नदी या घाटों और तुलसी व पीपल के पौधे के सामने दीपदान करना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन दीपदान करना काफी शुभ होता है, दीपदान करने से जीवन का अंधकार दूर होता है और घर में सुख-समृद्धि व शांति में आगमन होता है।

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन