DMK अध्यक्ष के तौर पर चार साल पूरे होने पर बोले स्टालिन, करुणानिधि के दिखाए रास्ते पर चलकर मिली है सफलता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 28, 2022

चेन्नई। द्रविड़ मुनेत्र कष़गम (द्रमुक) अध्यक्ष के रूप में चार साल पूरे होने पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने रविवार को कहा कि वह पार्टी के दिवंगत नेता व अपने पिता एम. करुणानिधि के दिखाए रास्ते पर चल रहे हैं और चुनावों में पार्टी को मिल रही जीत उसी का नतीजा है। अपने ट्विटर हैंडल पर स्टालिन ने कहा कि द्रमुक अध्यक्ष के रूप में उन्होंने अपने चार साल पूरे कर लिये हैं और वह पांचवें साल में प्रवेश कर रहे हैं। स्टालिन को 28 अगस्त, 2018 को निर्विरोध द्रमुक अध्यक्ष चुना गया था।

प्रमुख खबरें

फर्जी वोटर्स पर किसे फायदा पहुंचाना चाहती है Congress, BJP नेता Sudhanshu Trivedi का विपक्ष पर वार

Parth Jindal ने Sourav Ganguly को सौंपी Delhi Capitals की कमान, बने Head Coach

Rajya Sabha Election: यूपी में BJP के 8 प्रत्याशियों ने दाखिल किया पर्चा

US Aircraft को UK से हटाने पर Donald Trump की दो टूक, Iran को भुगतना पड़ेगा अंजाम