Karwa Chauth से एक रात पहले Dinner में क्या खाएं, पाचन और एनर्जी के लिए अपनाएं ये 5 विकल्प

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 28, 2026

कल यानी 29 अक्तूबर 2026 को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। इस व्रत के रखने से एक दिन पहले रात के खाने में ऐसी चीजों शामिल करें, जो पेट पर भारी न पड़े और शरीर को एनर्जी भी दें। NIH की रिपोर्ट के मुताबिक, इसके लिए मूंग दाल की खिचड़ी, हल्की दाल-रोटी, वेजिटेबल दलिया और दही जैसे ऑप्शन अच्छे हो सकते हैं।

करवा चौथ के एक दिन पहले रात में इन चीजों को खाएं

मूंग दाल की खिचड़ी और दही

करवा चौथ से एक रात पहले आप मूंग दाल की खिचड़ी एक बेहतरीन अच्छा ऑप्शन हो सकता है। चावल और मूंग दाल से तैयार यह भोजन कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन देता है। इसे कम तेल और हल्के मसालों में बनाएं, जिससे पेट पर ज्यादा असर न पड़े। इसके साथ ही आप थोड़े मात्रा में ताजा दही ले सकती हैं, क्योंकि यह आसानी से पच जाता है।

हल्की दाल, रोटी और हरी सब्जी

यदि आपको रात को रोटी खाना चाहते हैं, तो गेहूं की रोटियां के साथ हल्की पीली दाल और मौसमी सब्जी खा सकते हैं। लौकी, टिंडा और बीन्स जैसी सब्जियां रात के समय खा सकते हैं। वहीं, सब्जी में तेल और मसालों का इस्तेमाल सीमित रख सकते हैं।

सब्जियों वाला दलिया

सेहत के लिए दलिया खाना काफी अच्छा होता है। क्योंकि इसमें गाजर, मटर और बीन्स जैसी सब्जियों मिलाकर पौष्टिक डिनर तैयार किया जा सकता है। इसमें फाइबर और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होते हैं, जो शरीर को एनर्जी देने में मदद करते हैं। इसको आप कम तेल में पकाएं और बहुत ज्यादा मिर्च-मसाले डालने से बचें। वहीं, आप साथ में दही, पापड़ का सेवन कर सकते हैं।

पोहा खा सकते हैं

रात के समय कुछ हल्का खाने का मन हो, तो आप वेजिटेबल पोहा खा सकते हैं। इसमें मूंगफली सीमित मात्रा में डालकर खा सकते हैं और तेल का इस्तेमाल कम रखें। वहीं, अपनी भूख के अनुसार ही मात्रा को तय करें, जिससे पेट भरा रहे और रात में असहज फील नहीं होगा।

खीरे का रायता या छाछ

जब आप डिनर करें, तो रायता या ताजा छाछ लिया जा रहा है। इनमें पानी की मात्रा होती है, जिससे शरीर को तरल पदार्थ मिलते हैं। लेकिन रायता या छाछ को पूरा डिनर न बनाएं। इनको संतुलित भोजन के साथ लेना काफी जरुरी है।

करवा चौथ से पहले डिनर में किन बातों का रखें ध्यान?

- व्रत से एक रात पहले अधिक चिप्स, अचार और तले हुए स्नैक्स का सेवन न करें।

- अधिक नमक का सेवन न करें, इससे प्यास लग सकती हैं। फिर परेशानी व्रत में होगी।

- बहुत भारी या बहुत ज्यादा मीठा भोजन करने से बेचैनी और पाचन की दिक्कत हो सकती है।

 - रात के समय खाना अपनी भूख और सोने के हिसाब से हल्का ही रखें और संतुलित ही आहार का सेवन करें।

- पर्याप्त पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखें।

प्रमुख खबरें

APSEZ का दूसरी तिमाही मुनाफा 18 फीसदी बढ़ा, कुल आय 11,609 करोड़ रुपये पहुंची

UNSC में Austria के अस्थायी सदस्य बनने पर जयशंकर ने दी बधाई, सहयोग बढ़ाने पर जोर

करवा चौथ पर पार्टनर संग बनाएं खूबसूरत तस्वीर, काम आएंगे ये 10 AI Prompts

Gal Gadot ने इजरायल चुनाव में डाला वोट, लोगों से की बदलाव के लिए मतदान की अपील