Karwa Chauth पर रॉयल और खूबसूरत लुक के लिए चुनें 6 ट्रेंडिंग Saree डिजाइन

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 23, 2026

करवा चौथ फेस्टिवल आने में कुछ ही दिन रह गए हैं। यह त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास है। अगर आप इस बार करवा चौथ पर साड़ी पहनना चाहती हैं, तो एक बार इस तरह के डिजाइन जरुर ट्राई करें। इस दिन हर एक महिला एकदम नई नवेली दुल्हन की तरह सजना चाहती है। अगर आप करवा चौथ के लिए सही साड़ी का चयन करते हैं, तो आपके पूरे लुक को खास बनाया जा सकता है।

अगर आप करवा चौथ पर सुंदर और ट्रेंडी साड़ी पहनना चाहती हैं, तो ये 6 ऐसी ट्रेंडिंग साड़ियों के बारे में जिसमें बनारसी साड़ी से लेकर शिमरी सिल्क से लेकर रेडी-टू-वियर साड़ी जरुर पहनें।

करवा चौथ के लिए लाल बनारसी साड़ी

करवा चौथ पर सबसे खास लुक पाने के लिए आप लाला बनारसी साड़ी को जरुर पहनें। लाल रंग को प्यार औऱ सुहाग का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इस खास दिन पर यह रंग हर के सुहागिन पर जंचता है। गोल्डन जरी और खूबसूरत बूटियों वाली बनारसी साड़ी आपको एकदम रॉयल लुक देगी।

स्टाइल टिप्स- इस साड़ी के साथ आप गोल्ड ज्वेलरी, लाल चूड़ा सेट और मांग टीका जरुर पहनें।

कांजीवरम सिल्क साड़ी

इस साल की करवा चौथ पर आप पारंपरिक और शाही अंदाज में तैयार होना चाहती हैं, तो कांजीवरम सिल्क साड़ी को पहन सकती हैं। इसके सिल्क  फैब्रिक, चौड़े बॉर्डर और खूबसूरत डिजाइन बेहद खास होते हैं। आप लाल, मैरुन, रानी पिंक या गहरे हरे रंग की कांजरीवरम साड़ी को वियर कर सकते हैं।

स्टाइल टिप्स- इस साड़ी के साथ टेंपल ज्वेलरी, पारंपरिक चूड़ियां और बन हेयरस्टाइल काफी खूबसूरत लगेंगे।

शानदार लुक पाने के लिए पहनें ऑर्गेंजा साड़ी

करवा चौथ पर आप हल्की और स्टाइलिश साड़ियां पहनना चाहते हैं, तो ऑर्गेंजा साड़ी आपके लिए सबसे बेस्ट रहेगी। इसके लिए हल्की और खूबसूरत बनावट आपके लिए पूरे दिन आराम देगी। इसके साथ ही प्यारा लुक जाएगी। करवा चौथ पर आप पिंक, पीच, रेड या वाइन कलर की एम्ब्रॉयडरी वाली ऑर्गेंजा साड़ी पहन सकती हैं।

स्टाइल टिप्स- इसके साथ ही एल्बो स्लीव ब्लाउज काफी बढ़िया लगेगा। इसके साथ ही छोटे झुमके और सॉफ्ट कर्ल्स हेयरस्टाइल आपके लुक को मॉर्डन टच देने में मदद करेगा।

रेडी-टू-वियर साड़ी

यदि आपको ढंग से साड़ी पहनना नहीं आता है, तो आप करवा चौथ पर पारंपरिक अंदाज में तैयार होना है, तो अब चिंता छोड़िए और स्टाइल करें रेडी-टू-वियर साड़ी जरुर पहनें। इसके लिए आप ज्यादा मशक्कत करने की कोई जरुरत नहीं है। वो इसलिए इसमें प्लेट्स और पल्लू पहले से बने होते हैं जिसे बस बेल्ट के साथ एडजस्ट करके फटाफट से पहना जा सकता है।

टिप्स- यदि आपकी साड़ी प्लेन आ लाइटवेट है, तो इसके साथ चोकर सेट या हैवी चांदबाली पहनना सही रहेगा। वहीं अगर साड़ी में पहले से काफी शाइन या सीक्वेंस वर्क है, तो सिर्फ इयररिंग्स और मैचिंग चूड़ियों के साथ लुक को पूरा किया जा सके।

शिमरी सिल्क साड़ी

अगर आप करवा चौथ पर ग्लैमरस और आकर्षक लुक पाना चाहती हैं, तो शिमरी सिल्क साड़ी जरुर पहनें। इसकी हल्की चमक त्योहार के माहौल में आपके लुक को खास बनाने में मदद करेगा। आप वाइन, मैरुन, गोल्डन या डीप रेड रंग की शिमरी साड़ी पहन सकते हैं।

स्टाइल टिप्स- गजरे के साथ लो-बन बनाना सबसे परफेक्ट लुक देगा। इसके साथ ही ध्यान रखें कि साड़ी में चमक ज्यादा है, तो ज्वेलरी को सिंपल रखें। जिससे आपका पूरा लुक संतुलित और सुंदर लगेगा।

हैवी एम्ब्रॉयडरी वाली डिजाइनर साड़ी

यदि आप अपनी पहली करवा चौथ पर एकदम ब्राइडल जैसा लुक चाहते हैं, तो हैवी एमब्रॉयडरी वाली डिजाइनर साड़ी को वियर कर सकती है। इस तरह की साड़ियों पर धागे का काम, जरी सीक्विन और खूबसूरत बॉर्डर बने हुए होते हैं, जो कि इस दिन आपकी सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। आप चाहे तो लाल, मैरून, गुलाबी या पेस्टल शेड चुन सकती हैं।

स्टाइल टिप्स- शानदार लुक पाने के लिए मैचिंग ब्लाउज, मांग टीका, चोकर नेकलेस और पारंपरिक चूड़ियां पहन सकते है। हैवी साड़ी है, तो आप मेकअप थोड़ा लाइट रख सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Ishan Kishan जांघ में खिंचाव के चलते New Zealand के खिलाफ दूसरे T20 से बाहर

Assam के Cachar में 78,400 याबा गोलियां बरामद, पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा

UNSC में निष्पक्ष प्रतिनिधित्व न होने से शांति स्थापना में आ रही बाधा: India

Love Horoscope For 23 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 23 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन