को-स्टार संग बप्पा के दर पर पहुंचे Govind, इधर बहू Kashmera Shah ने सुनाई खरी-खोटी और पत्नी ने कह दिया 'धोखेबाज'

By एकता | Sep 23, 2026

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा हाल ही में मुंबई में 'लालबागचा राजा' के दर्शन करने पहुंचे, जिसके बाद से वे लगातार चर्चा में हैं। इस दौरान उनके साथ उनकी आने वाली फिल्म 'रूपा' की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार भी नजर आईं। दोनों को एक साथ देखने के बाद से ही इनके अफेयर की अफवाहें उड़ने लगीं। अब इस बीच गोविंदा की बहू कश्मीरा शाह और पत्नी सुनीता आहूजा की बातों ने इस पूरे मामले को और गरमा दिया है।

कश्मीरा शाह ने सोशल मीडिया पर निकाला गुस्सा

गोविंदा और कोमल रानी के साथ दिखने के ठीक एक दिन बाद कश्मीरा शाह ने इंस्टाग्राम पर बिना नाम लिए एक कड़ा पोस्ट लिखा। कश्मीरा ने कहा, "मुझे यकीन नहीं हो रहा कि लोग 'एक अनजान महिला' को इतना बढ़ा-चढ़ाकर दिखा रहे हैं और उसके बारे में लिख रहे हैं। घर तोड़ने वालों को बढ़ावा देना बंद कीजिए। ऐसे मर्दों को सिर पर बैठाना छोड़िए जो अपनी वफादार पत्नियों को छोड़कर आगे बढ़ने का सपना देखने वाली कम उम्र की लड़कियों के पीछे भागते हैं। बेहद घटिया। हमारे समाज से बेहतर समझ और सही सोच की उम्मीद है। मेहरबानी करके इस तमाशे को रोकिए।"

हैरानी की बात यह रही कि कश्मीरा के पति और गोविंदा के भतीजे कृष्णा अभिषेक ने भी इस पोस्ट को लाइक किया है।

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20 कंटेस्टेंट Uditi Singh का खुलासा, Karan Wahi संग रिश्ते के खिलाफ थे माता-पिता

पत्नी सुनीता आहूजा की बात भी हुई वायरल

वहीं दूसरी तरफ, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दीं। जब वहां मौजूद कैमरामैन ने उनसे बात की, तो उन्होंने इंसानों पर तंज कसते हुए कहा, "जानवरों से प्यार करो, इंसानों से नहीं। इंसान धोखेबाज होते हैं।" उनका यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: Video | लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे गोविंदा, भीड़ में फंसा देखकर को-स्टार कोमल रानी ने खींचा हाथ, वीडियो हुआ वायरल

शादी, तलाक की अर्जी और दूसरी शादी की चर्चा

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी को 39 साल हो चुके हैं। दोनों ने 1987 में शादी की थी और उनके दो बच्चे टीना आहूजा और यशवर्धन आहूजा हैं।

खबरों के मुताबिक, इस साल की शुरुआत में दोनों ने अलग होने के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी, लेकिन हाल ही में सुनीता ने यह केस वापस ले लिया। सुनीता का कहना था कि जब उन्हें पता चला कि गोविंदा एक्ट्रेस कोमल रानी से शादी की तैयारी कर रहे हैं, तब उन्होंने यह अर्जी वापस ली। हालांकि गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने इन सभी बातों को गलत बताया और साफ कहा कि दूसरी शादी की कोई बात नहीं है।

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ