'चौपट हो गया कश्मीर का टूरिस्म, खाने को तरस जाएंगे कश्मीरी!!', पहलगाम आतंकी हमले के बाद 90 फीसदी बुकिंग रद्द, ट्रैवल एजेंसियों का दावा

By रेनू तिवारी | Apr 23, 2025

कश्मीर को भारत का स्वर्ग कहा जाता रहा है। कश्मीर की वादियों में घूमना किसी सपने से कम नहीं है। यह जगह बेहद खूबसूरत है। कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग भी घाटी में हुई हैं। पर्यटकों को कश्मीर जाना काफी ज्यादा पसंद हैं। सोनमर्ग, गुलमर्ग, पहलगाम, श्रीनगर आदि जगहों पर लोग खूब घूमते हैं। यहां की बर्फबारी पूरे भारत में मशहूर हैं। यह मौसम कश्मीर जाने का काफी सुखद मौसम कहा ताजा है। जब से कश्मीर से धारा 370 हटी थी पर्यटकों की सख्या भी बढ़ी थी। सुविधा बढ़ने के बाद लोगों ने कश्मीर को अपनी ट्रेवल लिस्ट में शामिल कर लिया था। लेकिन 22 अप्रैल को हालात बदल गये। कश्मीर में अब तक आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच जो टशल चलती थी वह अब आम जनता पर आ गयी। आतंंकियों ने पहलगाव में एक बड़ा आतंकी हमला कर दिया और 28 टूरिस्टों की जान ले ली। इस बात का असर कश्मीर के टूरिस्म पर बहुत ही बुरी तरह पड़ा है।

उन्होंने बताया कि अधिकांश पर्यटकों ने अगले महीने कश्मीर जाने की योजना बनाई थी और अब वे बुकिंग रद्द करने का अनुरोध कर रहे हैं। कश्मीर के पहलगाम शहर की बैसरन घाटी में ‘मिनी स्विटरलैंड’ नाम से मशहूर पर्यटन स्थल पर मंगलवार को करीब तीन बजे हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर पर्यटक हैं।

इसे भी पढ़ें: शाहरुख खान से लेकर सलमान, ऋतिक, प्रियंका, आलिया तक कई बड़ी हस्तियों ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की

पहलगाम शहर से लगभग छह किलोमीटर दूर बैसरन चीड़ के पेड़ों के घने जंगलों और पहाड़ों से घिरा एक रमणीय विशाल घास का मैदान है तथा देश व दुनिया के पर्यटकों के बीच पसंदीदा स्थान है। दिल्ली में ट्रैवल एजेंसियों ने बताया कि कश्मीर के लिए लगभग 90 प्रतिशत बुकिंग रद्द कर दी गई हैं जबकि कुछ पर्यटक वैकल्पिक गंतव्यों को लेकर तोल-मोल कर रहे हैं। कुशा ट्रैवल्स के मालिक देव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “कुछ परिवारों ने हमसे बुकिंग कराईं थीं। बस और फ्लाइट टिकट से लेकर होटल तक, सब कुछ पहले से बुक था। लेकिन जैसे ही आतंकी हमले की खबर आई, हमें बुकिंग रद्द करने के लिए फोन आने लगे।” गुलमर्ग, हजान घाटी और ट्यूलिप गार्डन जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल सबसे अधिक पंसद और बुक किए गए गंतव्यों में से थे।

‘गुड गाइड टूर्स एंड ट्रैवल्स’ के ट्रैवल एजेंट कार्तिक वर्मा ने बताया, “इस महीने (अप्रैल) और अगले महीने (मई) के लिए हमारे पास कश्मीर की 20 से ज्यादा बुकिंग थीं लेकिन उनमें से लगभग सभी अनिश्चित काल के लिए रद्द कर दी गई हैं।” उन्होंने बताया, “लोग रुपये वापस मांग रहे हैं। वे कह रहे हैं कि वे अपने प्रियजनों को ऐसी जगह ले जाने का जोखिम नहीं उठा सकते, जहां से उनके वापस न लौटने की संभावना है।”

वर्मा ने बताया चूंकि कुछ बुकिंग, खास तौर पर उड़ानों और होटलों के रुपये वापस नहीं किये जाते हैं इसलिए ‘टूर एजेंसियों’ के लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो गयी है। उन्होंने बताया कि वर्ष के इस समय में कश्मीर लोगों के बीच सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले गंतव्यों में से एक है। ‘स्वास्तिक ट्रैवल्स’ नाम की एक अन्य ट्रैवल कंपनी ने बताया कि कश्मीर न केवल दिल्लीवासियों की पहली पसंद है बल्कि दिल्ली आने वाले पर्यटकों के बीच भी बहुत लोकप्रिय है, जिनमें से कई घाटी की यात्रा की योजना बनाते हैं।

एजेंसी के मालिक ने बताया, “केवल दिल्ली के लोग ही अपनी योजनाएं रद्द नहीं कर रहे बल्कि राजधानी में पहले से मौजूद पर्यटक भी कश्मीर की अपनी यात्रा रद्द कर रहे हैं, भले ही इस गर्मी में होटल के किराए बहुत अधिकहैं। लोग पैसों की परवाह किए बिना यात्रा रद्द कर रहे हैं।” पहलगाम में हुआ यह आतंकी हमला 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद घाटी में हुआ सबसे घातक हमला है। एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने बताया कि 26 मृतकों में दो विदेशी और दो स्थानीय निवासी हैं।

प्रमुख खबरें

Bhojshala Case: नमाज के लिए जगह 2 किमी दूर क्यों? Supreme Court ने SG Tushar Mehta से मांगा जवाब

नेस्ले इंडिया का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 48.26 प्रतिशत बढ़कर 958.68 करोड़ रुपये हुआ

Chandrayaan 2 Launch Date: चंद्रयान-2 के 5 साल, सॉफ्टवेयर की उस छोटी सी चूक ने कैसे बदली भारत की पूरी Space History

अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की दो बड़ी बैठकें आज: चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नए महासचिव और पहले CEO की नियुक्ति पर मंथन, रिक्त पदों को भरने की कवायद