बॉलीवुड में है सीनियर स्टार्स का दबदबा, यंग एक्टर्स को दे रहे जमकर टक्कर

By निधि अविनाश | Mar 17, 2022

कहते है बढ़ती उम्र के साथ एक्टिंग करियर पर भी ब्रेक लग जाता है लेकिन आज के समय में भी कई ऐसे बॉलीवुड सिनियर स्टार्स हैं जो इस बात को बिल्कुल गलत साबित कर रहे है। अमिताभ हो या अनुपम खेर, बॉलीवुड के ऐसे कई सीनियर एकटर्स है जो बढ़ती उम्र के साथ फिल्मों में अपना दबदबा बनाए रखे हुए है। फैंस की लिस्ट भी कम नहीं है। न केवल एक्टिंग में बल्कि फिटनेस और स्टाइल के मामले में भी यंग सेलेब्स को मात दे रहे हैं। इसी बीच आज हम आपको ऐसे स्टार्स के बारे में बताने जा रहे है जो सीनियर होने के बावजूद एक से एक हिट फिल्में दे रहे हैं।

अनुपम खेर ने कश्मीर फाइल्स में अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया है। वह बॉलीवुड के उन दिग्गज एक्टर में से एक हैं जिन्हें केवल एक्टर ही नहीं बल्कि  एक्टिंग का इंस्टीट्यूशन कहा जाता है। अपने करियर में 500 से ज्यादा फिल्में बना चपके अनुपम खेर की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म द कश्मीर फाइल्स में अपनी धमाकेदार एक्टिंग से सबको चौंका दिया है। इस फिल्म में वह पुष्कर नाथ पंडित का रोल करते हुए नजर आ रहे है। फैंस भी उनकी तारफी करते हुए थक नहीं रहे हैं। 

अमिताभ बच्चन

बिग बी अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के महानायक है। उनके फैंस न केवल देश बल्कि विदेशों में भी भरे हुए है। वह एक ऐसे चमकते सितारे हैं जो आज भी अपनी एक्टिंग के दम पर फिल्म हिट करा सकते हैं। बॉक्स ऑफिस पर अमिताभ का दबदबा हमेशा बना रहता है और एक्टिंग में तो वह बेमिसाल साबित होते रहे हैं। बात करें अमिताभ के स्टाइल स्टेटमेंट की तो अमिताभ यंग एक्टर को भी मात देते हैं।  

इसे भी पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट की खबर झूठी, कहा- ये मुझे प्रताड़ित करने की साजिश है

अनिल कपूर

बॉलीवुड के झक्कास हीरो अनिल कपूर की फिटनेस तो इतनी कमाल की है कि आज भी उन्हें कोई 65 साल का नहीं कह सकता है। अपने गुड लुक्स और फिटनेस के कारण वह यंग एक्टर को मात दे रहे है। वहीं बात करें जैकी श्रॉफ की तो उनका स्टाइल सबसे हटकर ही रहा है। दोनों ही एक्टर्स के फैन  फॉलोइंग बहुत है और एक्टिंग के मामले में तो वह अपने किरदारों को बखूबी से पेश करते है जो काफी काबिल-ए-तारीफ होता है। 

प्रमुख खबरें

Sugar Stock Limit: त्योहारों पर थोक ग्राहकों के लिए चीनी भंडारण सीमा बढ़कर हुई 30 दिन

नंदीग्राम में पलटा पूरा गेम, ममता ने समर्थन जताया, अब कांग्रेस उम्मीदवार को पुलिस ने उठाया

India Under-19 ने Australia को रोमांचक मैच में सात रन से हराया

Gorakhpur में BJP की हाई-लेवल बैठक, 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान