370 हटने के बाद पूरी तरह बदल गया माहौल, Kashmir में खुलने जा रहा है पहला मल्टीप्लेक्स सिनेमाघर

By नीरज कुमार दुबे | Aug 13, 2022

फिल्मों में कश्मीर की वादियों को तो खूब दिखाया जाता है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कश्मीर में कोई सिनेमाघर नहीं है। दरअसल 90 के दशक में जब यहां आतंकवाद और कट्टरवाद बढ़ा तो उसका सबसे पहला शिकार सिनेमाघर ही हुए थे। हमलों के बाद यहां जो छोटे-छोटे सिनेमाघर थे वह बंद हो गये थे। अनुच्छेद 370 हटाये जाने से पहले जिस तरह का माहौल था उसको देखते हुए किसी की हिम्मत भी नहीं थी कि कोई कश्मीर में सिनेमाघर खोलने की सोच भी ले। लेकिन अब हालात बदले हैं। लोग मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं और विकास प्रक्रिया तेज हुई है तो कश्मीर के लोगों को भी वह सुविधाएं और मनोरंजन के साधन मिल रहे हैं जोकि देश के दूसरे हिस्सों में बहुत पहले से उपलब्ध हैं। इसी कड़ी में कश्मीर में 30 सालों के अंतराल के बाद कोई सिनेमाघर खुलने जा रहा है। 520 सीटों के साथ आइनोक्स मल्टीप्लेक्स सिनेमा खुलने की खबर से कश्मीर घाटी के लोगों की खुशी देखते ही बन रही है।

प्रमुख खबरें

Odisha Flood: नदियों का जलस्तर घटने से स्थिति में सुधार, 303 गांवों में राहत कार्य जारी

Bombay HC का बड़ा आदेश: सीवर में मौत पर 30 लाख मुआवजा दे सरकार

Nepal Flood में फंसे लोगों की तलाश के लिए NDRF की 11 सदस्यीय टीम तैनात

Nagpur Consumer Commission का आदेश, Edelweiss Tokio महिला को दे 50 लाख रुपये का Insurance Claim