कश्मीर भारत माता का मुकुट है, महामिलावट के नेता इसे अलग करना चाहते हैं : शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2019

समस्तीपुर। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर बुधवार को आरोप लगाया कि महामिलावट के नेता अपनी वोटबैंक की राजनीति के लिए देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने यह दावा भी किया कि भाजपा देश को सुरक्षित करने का काम कर रही है। समस्तीपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने आरोप लगाया कि 10 वर्ष तक जब देश में कांग्रेस, लालू, राबड़ी की संप्रग सरकार थी, तब देश के अंदर पाकिस्तान के आतंकवादी घुसते थे, जवानों के सर काटकर ले जाते थे..। 

उन्होंने आरोप लगाया कि मनमोहन सिंह की सरकार में हिम्मत नहीं थी जवानों के खून का बदला लेने की । ‘‘देश को सुरक्षित करने का काम भाजपा की सरकार ने किया है।’’ शाह ने कहा ‘‘कश्मीर भारत माता का मुकुट है। कश्मीर हिंदुस्तान का अभिन्न अंग है। महामिलावट के नेता कश्मीर को भारत से अलग करना चाहते हैं। इसके लिए इन्हें पहले हमारी जान लेना होगा, वर्ना वह कुछ नहीं कर सकते।’’ भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद बड़ा परिवर्तन हुआ। पहले दुनिया के दो ही देश थे जो अपने जवानों के खून का बदला लेने वाले थे। एक अमेरिका और दूसरा इजरायल। इन देशों की सूची में तीसरा नाम भारत का नरेन्द्र मोदी की सरकार ने जोड़ा है।

इसे भी पढ़ें: शाह ने बिहार कि जनता से किया वादा, चुनाव के बाद पूर्ण विकसित राज्य बनेगा बिहार

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कश्मीर के अंदर सुरक्षा बल और सेना की सुरक्षा के लिए आफस्पा कानून बना है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि आफस्पा का कानून हटाएंगे। लेकिन कश्मीर में इस कानून को कोई नहीं हटा सकता। केंद्र सरकार के विकास कार्यो का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा ‘‘हमने अपने संकल्प पत्र में घोषणा की है कि किसान सम्मान निधि का लाभ देश के सभी किसानों को मिलेगा, 60 साल की उम्र के बाद किसानों को पेंशन सुनिश्चित की जाएगी।’’

प्रमुख खबरें

इंसानों को मार देगा, इंसानी कंट्रोल से बाहर... AI को लेकर हर रोज हो रहे कौन-कौन से खुलासे, सच्चाई, डर या कहानी कुछ और है?

UPI ट्रांजेक्शन पर चार्ज को लेकर Mayawati का केंद्र पर हमला, बोलीं- बढ़ेगा आम जनता का खर्च

Davis Cup में Soonwoo Kwon से हारे Dakshineswar Suresh, South Korea को मिली 1-0 की बढ़त

Seattle में भारत के साथ बढ़ते संबंधों पर बोले Microsoft CEO Satya Nadella