By नीरज कुमार दुबे | Jun 14, 2024
देशभर में ईद-उल-अजहा की तैयारियां बड़े जोरशोर से चल रही हैं। इसी क्रम में कश्मीर में भी ईद का उत्साह देखा जा रहा है। इस बार खास बात यह है कि सालों बाद ईद से पहले श्रीनगर के बाजार में ऊंटों की बिक्री हो रही है। ईद से पहले श्रीनगर के विभिन्न इलाकों से लोग ऊंटों के साथ सेल्फी लेने भी आ रहे हैं। प्रभासाक्षी संवाददाता ने ईद-उल-अजहा पर बाजार की रौनक देखने के दौरान ऊंट विक्रेता से बातचीत की। इस दौरान राजस्थान से ऊंट लेकर आये फ़िरदौस अहमद ने कहा कि वह पैदल चलकर यहां आये हैं क्योंकि ऊँटों को वाहनों पर नहीं ले जाया सकता।