Kashmir: तीसरे पर्यटन कार्यकारी समूह की बैठक के लिए जी20 देशों के प्रतिनिधि श्रीनगर पहुंचे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2023

श्रीनगर। पर्यटन पर जी20 के कार्यकारी समूह की तीसरी बैठक के लिए सोमवार को करीब 60 विदेशी प्रतिनिधि यहां पहुंचे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को अगस्त 2019 में निरस्त करने और तत्कालीन राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख में विभाजित करने के बाद श्रीनगर में यह पहली अंतरराष्ट्रीय बैठक हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि जी20 समूह के कई देशों के प्रतिनिधि कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह एक चार्टर्ड विमान से श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचे। उन्होंने बताया कि मार्ग पर सुरक्षाकर्मियों की भारी तैनाती के बीच प्रतिनिधियों को बैठक स्थल शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेन्शन सेंटर (एसकेआईसीसी) ले जाया गया।

प्रमुख खबरें

गर्मी में Style से नो समझौता! Summer Wedding के लिए परफेक्ट हैं ये Comfortable Blouse Designs

CM Bhagwant Mann की मुश्किलें बढ़ीं, Viral Video मामले में SGPC ने की FIR की मांग; पास किया प्रस्ताव

Mohamed Salah Injury Update: कोच का बड़ा बयान, बोले- चोट गंभीर नहीं, वो जल्द ठीक होगा

Sam Altman का बड़ा फैसला, Uber के पूर्व अध्यक्ष प्रभजीत सिंह करेंगे OpenAI India का नेतृत्व