Kashmir Solar Expo-2023 का आयोजन बेहद सफल रहा, सौर ऊर्जा को अपनाने में लोगों ने दिखाई दिलचस्पी

By नीरज कुमार दुबे | May 25, 2023

कश्मीर में हाल ही में सोलर एक्सपो-2023 का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में सोलर पावर कंपनियों ने भाग लिया और लोगों को जागरूक किया कि वह सौर ऊर्जा को अपनाएं ताकि उनके बिजली बिल भी कम हो सकें और पर्यावरण का भी हित हो सके। 17 से 23 मई तक आयोजित किये गये इस एक्सपो का आयोजन जम्मू-कश्मीर ऊर्जा विकास एजेंसी (JAKEDA) द्वारा अक्षय ऊर्जा उद्योग से जुड़ी कंपनियों और जम्मू-कश्मीर प्रशासन के संबंधित विभागों के सहयोग से किया गया। इस आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आये और सौर ऊर्जा के प्रति दिलचस्पी दिखाई। आयोजकों की ओर से लोगों की तमाम जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। प्रभासाक्षी संवाददाता ने इस आयोजन का जायजा लिया और प्रतिभागियों से बातचीत की तो सभी ने कहा कि सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने में सरकार सहायता कर रही है जोकि अच्छी बात है इससे ज्यादा से ज्यादा लोग इसे लगाने के लिए प्रेरित होंगे।

प्रमुख खबरें

Germany दौरे पर जाएंगे Rajnath Singh, चीन की बढ़ेगी टेंशन! 99,000 करोड़ की Submarine Deal पर लगेगी मुहर?

Lalit Modi का बड़ा खुलासा, बताया आईपीएल 2011 में इस टीम के मालिक ने किया था काला जादू

पार्टी में चाहिए सबसे अलग लुक? Miss India Sadhvi Sail के Wardrobe से लें Style Tips

महिला आरक्षण Bill पर Jairam Ramesh का हमला, यह BJP के संरक्षण का मामला था