कश्मीर: अब आतंकियों ने बैंक मैनेजर को बनाया निशाना, कुलगाम में बैंक में घुसकर मारी गोली

By अंकित सिंह | Jun 02, 2022

जम्मू कश्मीर में लगातार टारगेट किलिंग के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। एक बार फिर से आतंकियों ने आम व्यक्ति को निशाना बनाया है। खबर कुलगाम की है, जहां एक बैंक मैनेजर की आतंकियों ने बैंक में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी है। बैंक मैनेजर हिंदू थे और वे राजस्थान के रहने वाले थे। बैंक मैनेजर का नाम विजय कुमार है। आपको बता दें कि इससे पहले भी आतंकियों ने हिंदुओं का पर निशाना बनाया है। मंगलवार को एक स्कूल में घुसकर महिला शिक्षक की हत्या कर दी गई थी। इससे पहले कश्मीरी पंडित राहुल भट के आतंकियों ने हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया कि कुलगाम जिले के अरेह मोहनपोरा स्थित इलाकी देहाती बैंक में आतंकियों ने बैंक मैनेजर पर फायरिंग कर दी।वह राजस्थान के हनुमानगढ़ के रहने वाले हैं। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें: जम्मू और कश्मीर के शोपियां जिले में विस्फोट में तीन सैनिक घायल

वहीं, जम्मू कश्मीर प्रशासन ने घाटी में अल्पसंख्यकों के लिए समर्पित प्रकोष्ठ बुधवार को स्थापित किया जो उनकी शिकायतों को सुनेगा और उन्हें हल करेगा। प्रशासन के एक प्रवक्ता ने बताया, “घाटी में अल्पसंख्यकों से संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए प्रतिबद्धता दोहराते हुए, कश्मीर में अल्पसंख्यकों से संबंधित शिकायतों को देखने और हल करने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग में एक समर्पित प्रकोष्ठ की स्थापना की गई है।” उन्होंने कहा कि समुदाय के सदस्य ईमेल ‘जेके. मानॉरिटीसेल एट जीमेल. कॉम’ पर लिखित शिकायत भेज सकते हैं या 0194-2506111 और 0194-2506112 पर सुबह 10 से शाम साढ़े पांच बजे तक नामित अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

UNLF P शांति समझौता मणिपुर में स्थिरता की राह में बड़ा कदम: सरकार

Amarjit Singh Chawla मामले में SIT करेगी जांच, CM Bhagwant Mann ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

VVS Laxman अब सीनियर चयन समिति की सभी बैठकों में रहेंगे मौजूद, BCCI का फैसला

Shreyas Iyer के तूफानी शतक से भारत ने West Indies को आठ विकेट से रौंदा