By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 17, 2022
श्रीनगर| जम्मू कश्मीर की राज्य अन्वेषण एजेंसी (एसआईए) ने रविवार को कश्मीर विश्वविद्यालय के एक पीएचडी छात्र को एक ऑनलाइन पत्रिका में अत्यधिक भड़काऊ और राजद्रोही आलेख लिखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि राजबाग में मासिक डिजिटल पत्रिका द कश्मीर वाला के कार्यालय और हमहामा में फाजिली के आवासों पर तलाशी ली गई और सौरा में संपादक फहद शाह तथा अन् सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया।
अधिकारी ने कहा कि फाजिली का आलेख अत्यधिक भड़काऊ, राजद्रोही है, जिसका मकसद जम्मू कश्मीर में अशांति पैदा करना और आतंकवाद का महिमामंडन कर युवाओं को हिंसा का रास्ता अपनाने के लिए प्रेरित करना है।