श्रीनगर में मौसम का मजा लेने आ रहे पर्यटक, भयंकर ठंड से गर्म कपड़ों और कांगड़ी की माँग बढ़ी

By नीरज कुमार दुबे | Nov 20, 2021

कश्मीर के कई हिस्सों में शनिवार सुबह कोहरे की घनी चादर छाई रही। इसी के साथ घाटी के लगभग सभी इलाकों में न्यूनतम तापमान हिमांक से नीचे दर्ज किया। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में मौसम की सबसे सर्द रात दर्ज की गई जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घाटी में न्यूनतम तापमान शुक्रवार रात हिमांक से नीचे दर्ज किया गया और पारा मौसम के इस समय के लिए सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। श्रीनगर में मौसम का अब तक सबसे कम तापमान शून्य से डेढ़ डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें: LG Manoj Sinha का बड़ा ऐलान- दो साल के अंदर जम्मू-कश्मीर से पूरी तरह खत्म हो जायेगा आतंकवाद

दूसरी ओर, कश्मीर घाटी में मनमोहक शरद ऋतु का मौसम जब अपने चरम पर है तो मुगल गार्डन एक बार फिर से पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण बन गया है। कश्मीर में सर्दियों के मौसम में राजसी चिनार के पेड़ों के पत्ते हरे से सुनहरे भूरे रंग के हो जाते हैं जो हमेशा प्रकृति प्रेमियों को आकर्षित करते हैं। 'चिनार के पेड़ों' की पतझड़ से जो सुंदर माहौल बनता है उसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां आते हैं। भारत के विभिन्न हिस्सों से इस समय यहां लोग आ रहे हैं।

प्रमुख खबरें

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद