कश्मीरी पंडित शिक्षिका की गोली मारकर हत्या, उमर अब्दुल्ला ने कहा- हिंसा के कारण एक और घर तबाह

By अभिनय आकाश | May 31, 2022

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम के गोपालपोरा इलाके में सांबा की रहने वाली महिला शिक्षिका पर आतंकियों ने फायरिंग की। घटना में महिला की मुत्यु हो गई।  पुलिस ने बताया कि कुलगाम जिले के गोपालपुर में रजनी बाला (36) पर आतंकवादियों ने गोली चलाई, जिससे वह घायल हो गईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला शिक्षिका के एक परिजन ने बताया, "वे मेरी भाभी थी, हमें सरकार से इंसाफ चाहिए और जिन्होंने भी हमला किया उसे सजा दी जाए।" वहीं पूरे मामले को लेकर नेशनल कॉनफ्रेंस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निशाना साधा है। 

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए

बता दें कि रजनी बाला गोपालपुर में बतौर पर शिक्षिका तैनात थीं। उन्होंने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि मई के महीने में दूसरी बार किसी कश्मीरी पंडित की हत्या की गई है। 12 मई को राहुल भट् की बडगाम जिले की चदूरा तहसील में तहसीलदार कार्यालय के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मई महीने के दौरान कश्मीर में अभी तक सात लक्षित हत्याएं की गई हैं। इनमें से चार नागरिक और तीन पुलिसकर्मी थे, जो ड्यूटी पर तैनात नहीं थे। 

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने सुरक्षा कारणों से बदला विमान, Air Force One में रहे रूबियो

Massachusetts में Arjun Arvind पर मां और भाई की हत्या का केस दर्ज किया गया

Taliban ने Herat से संयुक्त राष्ट्र के दो कर्मचारियों को हिरासत में लिया

Delhi Metro के सेवा तीर्थ स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदा अज्ञात व्यक्ति, हुई मौत