श्रीनगर में कश्मीरी पंडितों ने प्रदर्शन कर बिट्टा कराटे को फांसी देने की मांग की

By नीरज कुमार दुबे | Mar 26, 2022

फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने देश-दुनिया को कश्मीरी पंडितों पर हुए जुल्मों और उनको हुए दर्द का अहसास कराया है। इसके साथ ही देश के विभिन्न स्थानों पर रह रहे कश्मीरी पंडितों को अपने प्रति बढ़े जनसमर्थन से जल्द न्याय की उम्मीद भी जगी है। इसी के साथ ही कश्मीर में अब भी रह रहे पंडितों ने भी सरकार से गुहार लगाना शुरू कर दिया है कि हत्यारों को फांसी दी जाये। इसी क्रम में कश्मीरी पंडितों की वापसी का अभियान चलाने वाले डॉ. संदीप मावा ने श्रीनगर में आतंकवादी बिट्टा कराटे का पुतला जलाया और धरना देकर प्रशासन से मांग की कि बिट्टा कराटे को फांसी दी जाये। प्रभासाक्षी से बातचीत में डॉ. संदीप मावा ने कहा कि यदि सरकार उनकी बात नहीं मानती है तो वह आत्मदाह कर लेंगे।

प्रमुख खबरें

कॉजपा के प्रदर्शन पर Delhi Police सख्त, 2800 संदिग्धों पर FRS से रखी जा रही नजर

Asian Games में भारतीय Archery टीम ने जीते 9 Medals, 5 Gold किए अपने नाम

Justice Vikram Nath बोले, घरेलू हिंसा पर महिला की आवाज को सामान्य मानकर अनदेखा न करें

PM Modi के 25 साल पूरे होने पर Japan और Bhutan समेत कई देशों के नेताओं ने दी बधाई