Punjab के बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे Kashmiri Sikhs, प्रभावित इलाकों में भेजी जा रही राहत सामग्री

By नीरज कुमार दुबे | Jul 18, 2023

पंजाब के कई इलाके बाढ़ से काफी प्रभावित हैं। बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए राज्य सरकार के अलावा कई स्वयंसेवी संगठन तो आगे आये ही हैं साथ ही कश्मीर में रह रहे सिखों ने भी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। कश्मीर के सिखों का कहना है कि जब 2014 में कश्मीर में बाढ़ आई थी तो सभी ने हमारी मदद की थी इसलिए हमारा भी फर्ज बनता है कि पंजाब को ऐसे मुश्किल समय में मदद करें। प्रभासाक्षी संवाददाता ने देखा कि श्रीनगर में गुरुद्वारों में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री एकत्र कर उन्हें प्रभावित इलाकों में भेजा जा रहा है। यहां सिख समुदाय मुस्लिमों के साथ मिलकर खाद्य सामग्री और दैनिक उपभोग की वस्तुओं को एकत्र कर रहा है। सभी समुदाय एकजुट होकर यही कोशिश कर रहे हैं कि बाढ़ प्रभावितों की ज्यादा से ज्यादा मदद की जा सके।

प्रमुख खबरें

Stock Market Updates: सेंसेक्स 163 अंक चढ़कर खुला, निफ्टी 24,300 के करीब, इटर्नल में सबसे बड़ी तेज़ी

कैलिफोर्निया हमारा है...Trump ने होर्मुज को बताया अमेरिका का इलाका, अब ईरान ने भी तगड़ा खेल कर दिया

Visakhapatnam: teacher के थप्पड़ से 6 वर्षीय छात्र की मौत, जांच समिति गठित

21 August, 2026 Stock Market Updates: ग्लोबल मार्केट के दबाव के बीच Sensex 77,700 के पार, Crude Oil और Bond Yield ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता