Kasturba Gandhi Death Anniversary: मरते दम तक गाँधी जी का दिया साथ, जनकल्याण और देश सेवा के लिए समर्पित किया जीवन

By Prabhasakshi News Desk | Feb 22, 2025

भारत से लेकर विदेशों तक महात्मा गांधी की लोकप्रियता आज भी बरकरार है। उनका देश के लिए संघर्ष में उनकी पत्नी कस्तूरबा ने भी बराबर से योगदान दिया है। शायद अगर कस्तूरबा उनके जीवन में ना आईं होती तो गांधी जी महात्मा न बन पाते। कस्तूरबा एक संपन्न परिवार की बेटी थीं, जिनकी कम उम्र में ही गांधी जी से शादी हो गई और उसके बाद उनका जीवन संघर्षों में गुजरा। गांधी जी के साथ वह हमेशा खड़ी रहीं, देश सेवा के काम में जुट गईं। हालांकि गांधी की पत्नी होने के अलावा वह अपने व्यक्तित्व के कारण देश की बा बन गईं। आज ही के दिन 'बा' दुनिया से विदा हो गई थीं।

गाँधी जी की पत्नी औऱ महान स्वतंत्रता सेनानी कस्तूरबा गांधी का जन्म 11 अप्रैल, 1869 को गुजरात के काठियावाड़ जिले में एक संपन्न व्यापारी परिवार में हुआ था। जब कस्तूरबा सिर्फ 13 वर्ष की थीं। तभी उनका विवाह गुजरात के पोरबंदर में ‘मोहनदास करमचंद गांधी’ से हुआ। कस्तूरबा, गांधी जी से आयु में कुछ माह बढ़ी थी। अल्प आयु में विवाह होने के कारण कस्तूरबा गांधी की औपचारिक शिक्षा पूर्ण नहीं हो सकी। हालांकि, बाद में उन्होंने घर पर रहकर ही शिक्षा प्राप्त की। किंतु गांधी जी अपनी वकालत की पढ़ाई करने के लिए विदेश गए और अपनी शिक्षा पूर्ण की। 

विदेश में राजनीतिक जीवन की शुरुआत

वर्ष 1904 में कस्तूरबा गांधी के राजनीतिक जीवन की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका में गांधी जी के साथ ही हुई। 1915 में जब गांधी जी भारत वापस लौटे तो कस्तूरबा ने उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कई राष्ट्रीय आंदोलनों में भाग लिया था। वर्ष 1913 में ब्रिटिश हुकूमत का पुरजोर विरोध करने के चलते उन्हें जेल भी जाना पड़ा। इसके बाद वह स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने हेतु कई बार जेल गई और उन्हें ब्रिटिश हुकूमत द्वारा कड़ा दंड भी दिया गया। 

हमेशा बापू के साथ खड़ी रही

ऐसा माना जाता है कि कस्तूरबा ने भी सोचा होगा कि जब उनके पति मोहनदास गाँधी विदेश से पढ़कर वापस आएंगे तो वह आराम की जिंदगी गुजारेंगी। लेकिन जब गांधीजी ने खुद को देश सेवा में लगाया। भारत की आजादी के लिए आंदोलनों में शामिल हुए, कई बार जेल गए। इस पर कस्तूरबा भी उनके कदम से कदम मिलाकर चलती रहीं। स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में गांधी जी के साथ रहीं। जब गांधी जी धरना प्रदर्शन के दौरान उपवास करते तो कस्तूरबा उनकी देखभाल करतीं।

देशवासियों के लिए बनीं 'बा'

भारत में क्रूर अंग्रेजी हुकूमत को देखते हुए कस्तूरबा ने खुद भी आगे आकर स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों पर हो रहे अत्याचार पर पहली बार ध्यान कस्तूरबा गांधी का ही गया था। उन्होंने इसके खिलाफ आवाज उठाई। उन्हें तीन महीने की जेल की सजा हुई। लेकिन जेल में वह लोगों को प्रार्थना का महत्व सिखाया करतीं। कैदियों के दुख दर्द को सुनती, समझतीं। उनके इस मातृत्व भावना के कारण ही देशवासी उन्हें 'बा' कहकर संबोधित करने लगे।

पूना की जेल में हुआ कस्तूरबा का निधन 

स्वराज के लिए कस्तूरबा गांधी ने कई राष्ट्रीय आंदोलनों में भाग लिया। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन जनकल्याण और देश सेवा के लिए समर्पित कर दिया। जब वर्ष 74 वर्ष की थीं उस दौरान उन्हें ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ आवाज़ उठाने के जुर्म में पूना के कारागार में रखा गया। इस बीच उनका स्वास्थ्य बहुत खराब था और वह बहुत समय से हृदयरोग से पीड़ित थीं। लेकिन अंग्रेजों ने उनकी रिहाई नहीं की जिसके कारण उनका उचित उपचार न हो सका और 22 फरवरी, 1944 को उनका पूना के कारावास में निधन हो गया। बता दें कि गांधी जी के साथ कस्तूरबा गांधी का वैवाहिक जीवन कुल 62 सालों का रहा।

प्रमुख खबरें

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है