कैटरीना कैफ ने शेयर की विक्की कौशल के साथ गलती से ये तस्वीर, 5 मिनट में कर दी डिलीट

By रेनू तिवारी | Jan 04, 2021

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के लव अफेयर को लेकर लंबे समय से खबरें आ रही हैं। दोनों को कई बार साथ देखा गया है। दिवाली 2019 में विक्की कौशल के साथ लाल ड्रेस में कैटरीना की तस्वीर काफी वायरल हुई थी। इस तस्वीर के सामने आने के बाद ही दोनों रिलेशनशिप में है, इस बात की पुष्टि हुई थी। कई इंटरव्यूज और मीडिया में विक्की ने हमेशा रिलेशनशिप की बात पर चुप्पी साधी। रिलेशनशिप की बात को निजी जिंदगी की बात कह कर टाल दिया गया। अब कैटरीना कैफ की एक छोटी सी गलती ने विक्की और उनके प्यार का इजहार फैंस के सामने कर दिया। 

इसे भी पढ़ें: अर्जुन कपूर के साथ गोवा में नये साल का जश्न मना रही हैं मलाइका अरोड़ा, शेयर की तस्वीर 

कैट ने सोशल मीडिया परअपनी एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें कैटरीना के साथ उनकी बहन को हुडी स्वेटर पहने देखा जा सकता है। दोनों ने सिर पर कैप पहनी हुई है। कैटरीना के पीछे एक शिशे का गेट है जिसमें तस्वीर क्लिक करने वाले विक्की कौशल का रिफ्लेक्शन दिखाई पड़ रहा है। ये तस्वीर पहले कैट ने शेयर की और उसके 5 मिनट के अंदर ही उन्होंने इसे डिलीट कर दिया लेकिन फैंस से वो इस बार नहीं बच सकी। फैंस ने तस्वीर को देख लिया था। 

 

प्रमुख खबरें

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस