अर्जुन कपूर के साथ गोवा में नये साल का जश्न मना रही हैं मलाइका अरोड़ा, शेयर की तस्वीर

Kapoor
रेनू तिवारी । Jan 2 2021 10:57AM

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता किसी से छुपा हुआ नहीं हैं लेकिन फिर भी दोनों कभी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं करते। सोशल मीडिया पर दोनों को अकसर देखा गया है अपने प्यार का इजहार करते हुए।

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता किसी से छुपा हुआ नहीं हैं लेकिन फिर भी दोनों कभी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं करते। सोशल मीडिया पर दोनों को अकसर देखा गया है अपने प्यार का इजहार करते हुए। साल 2020 में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर दोनों कोरोना वायरस से संक्रमित हुए। दोनों इस टफ टाइम से गुजरे। अब दोनों ने भी आने वाले नये साल का नयी उमंगों के साथ स्वागत किया हैं। 

इसे भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण ने नए साल पर डिलीट किए अपने सारे सोशल मीडिया पोस्ट, ऑडियो डायरी से की वापसी 

मलाइका अरोड़ा ने नए साल में अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ गोवा में मस्ती की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर गोवा के सेलेब्रेशन की एक तस्वीर साझा की और प्रशंसकों को 2021 की शुभकामना दी। उन्होंने यह भी कहा कि वह 'सदा फैंस के प्यार के आभारी' हैं।

इसे भी पढ़ें: अक्षय कुमार आने वाली कॉमेडी फिल्म ‘बच्चन पांडेय’ के प्रशंसक हैं अरशद वारसी 

 मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है, "यह एक नई सुबह है, यह एक नया दिन है, यह एक नया साल है ..... 2021 #eternallygrateful"। फोटो में मलाइका सिल्वर सेक्विन वाली पैंटसूट पहने हुए नजर आईं, जबकि अर्जुन रंगीन शर्ट और काली पैंट पहने हुए ज्यादा केयर फ्री लुक दे रहे हैं।

करीना कपूर खान, जो युगल के करीबी दोस्त हैं, ने पोस्ट पर टिप्पणी की। कृति सनोन, अर्जुन की बहन अंशुला कपूर, उनके चाचा संजय कपूर और चाची महीप कपूर ने दिल वाला इमोजी कमेंट बॉक्स में ड्रोप किया। अर्जुन और मलाइका अपनी बहन अमृता अरोड़ा और परिवार के साथ नए साल के लिए गोवा में शामिल हुए।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़