London से मुंबई लौटीं Katrina Kaif, लेटेस्ट लुक ने प्रेगनेंसी की अफवाहों पर लगाया विराम, जानें क्या कह रहे हैं फैंस?

By एकता | Jun 09, 2024

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ लंदन में अपने पति और अभिनेता विक्की कौशल के साथ छुट्टियां मनाने के बाद मुंबई लौट आयी हैं। शनिवार देर रात अभिनेत्री को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आयी, जिसके बाद कैटरीना के प्रेग्नेंट होने की खबरें एक बार फिर इंटरनेट छायी हुई हैं। हालाँकि, अभिनेत्री के लेटेस्ट लुक को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स को उनके प्रेग्नेंट होने पर शक हो गया है।

शनिवार देर रात मुंबई एयरपोर्ट से कैटरीना कैफ का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया। इस वीडियो में, अभिनेत्री काले रंग की शर्ट और ट्राउज़र पहने नजर आ रही हैं, जिसे उन्होंने काले रंग का कोट के साथ मैच किया है। इसके साथ उन्होंने स्नीकर्स और गहरे रंग का सनग्लास पहना हुआ था। अभिनेत्री ने तस्वीरों के लिए पैपराजी को पोज नहीं दिए, लेकिन अपनी गाड़ी में बैठने से पहले उन्होंने पैपराजी को देखकर हाथ जरूर हिलाया।

इसे भी पढ़ें: Sukhwinder Singh का बड़ा ऐलान, फिल्मों में गाना गाने के लिए लेंगे केवल 2 रुपये फीस, जानें क्या है इसके पीछे की वजह

कैटरीना की प्रेगनेंसी पर क्या बोले लोग?

पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ के प्रेग्नेंट होने की अफवाहें उड़ रही थी। बीते हफ्ते लंदन से अभिनेत्री का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद लोगों ने दावे किए थे कि अभिनेत्री प्रेग्नेंट लग रही हैं। हालाँकि, बीते दिनों वायरल हुए वीडियो के बाद लोगों को कैटरीना के प्रेग्नेंट होने की खबरों पर शक हो गया है।

वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक फैन ने लिखा, 'वह निश्चित रूप से प्रेग्नेंट नहीं हैं। लेकिन वह चमक रही हैं। अब तक की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री।' एक अन्य ने लिखा, 'कैटरीना गर्भवती नहीं हैं। कितनी अफवाहें और रिपोर्टें फैलीं!' एक अन्य ने कमेंट में लिखा, 'हमेशा खूबसूरत। आखिरकार, रानी लंदन की अपनी छुट्टी से वापस आ गई हैं।'

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

प्रमुख खबरें

Karnataka Congress Crisis | डीके शिवकुमार ने कर्नाटक में 4 डिप्टी CM के फॉर्मूले का किया विरोध, CLP की अहम बैठक

Asian Games Trials में अब होगा महामुकाबला, Vinesh Phogat की 53 Kg में एंट्री, Antim Panghal से टक्कर

Oman से व्यापार होगा अब और आसान, Export के लिए 1 जून से जारी होंगे Online Certificate.

पंजाब निकाय चुनाव में AAP की प्रचंड जीत, Congress-BJP पस्त, Bhagwant Mann बोले- यह विकास की जीत