दुल्हन के लिबास में कैटरीना कैफ ने शेयर की शादी की अनदेखी तस्वीरें, फैंस हुए इमोशनल

By रेनू तिवारी | Dec 13, 2021

अभिनेत्री कैटरीना कैफ और विक्की कौशन शादी के बंधन में बंध चुके हैं। अपनी शादी को गोपनीय रखने के बाद सितारों ने अपने फैंस का दिल नहीं तोड़ा हैं। वह लगातार अपनी शादी के बाद सोशल मीडिय़ा पर तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। 9 दिसंबर को हुई शादी के दिन ही उन्होंने अपने नये रिश्ते के बारे में सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए बताया और लोगों से उनका आशीर्वाद मांगा। इसके बाद विक्की और कैस ने अपने परिवार के साथ हल्दी और मेंहदी की रस्मों की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसमें कैटराना को विक्की कौशल को हल्दी लगाते हुए देखा जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: न्यू ब्राइड कैटरीना कैफ के इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन 

तस्वीरों में, कैटरीना कैफ अपनी लाल शादी के लहंगे में अपनी बहनों से घिरी हुई हैं, उनके साथियों ने चादर पकड़ रखी है। कैटरीना अपने पति, अभिनेता विक्की कौशल की ओर देखकर मुस्कुराती हुई नजर आयी। तस्वीरों को शेयर करते हुए कैटरीना ने इसे कैप्शन दिया, बड़ी होकर, हम बहनों ने हमेशा एक-दूसरे की रक्षा की। वे मेरी ताकत के स्तंभ हैं और हम एक-दूसरे को जमीन से जोड़े रखते हैं। यह हमेशा ऐसा ही रहे! तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए, विक्की के भाई और अभिनेता सनी कौशल ने टिप्पणी की, "इस क्षण सभी के आंखों मे आंसू थे।" निम्रत कौर ने कहा, "आश्चर्यजनक!"

प्रमुख खबरें

तेरे लिए ले लेंगे, सब से दुश्मनी...भारत-चीन को मेन कल्प्रिट बता US ने कौन सा बिल किया पास, रूस से दोस्ती की भारी कीमत चुकाएगा हिंदुस्तान?

Thailand Kidnapping Case: सस्ते हॉलिडे पैकेज का लालच और Dubai से पाकिस्तानी साजिश, बैंकॉक में 5 भारतीय गिरफ्तार

Singer B Praak का Luxury Style: 18 Lakh की Rolex Watch खरीदी, भारत में केवल 5 लोगों के पास यह घड़ी

संसद में विपक्ष के आरोपों पर सरकार ने किया साफ, गोली चली ही नहीं, सिर्फ टियर गैस चली