विक्की कौशल के साथ नहीं सलमान खान के साथ वेलेंटाइन डे मनाएंगी कैटरीना कैफ? सामने आयी ये बड़ी वजह

By रेनू तिवारी | Feb 11, 2022

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। जब से उन्होंने शादी की है तब से वे अपने प्रशंसकों का दिल जीत रहे हैं। 9 दिसंबर, 2021 को इस जोड़े ने राजस्थान में शादी की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस फिलहाल नई दिल्ली में सलमान खान के साथ टाइगर 3 की शूटिंग कर रही हैं। यह फिल्म का आखिरी चरण है और यही वजह है कि वह वैलेंटाइन डे के दिन वह विक्की से दूर रहेंगी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक यह दावा किया जा रहा है कि विक्की कौशल अपनी पत्नी के साथ रहने और विशेष दिन मनाने के लिए मुंबई से दिल्ली के लिए उड़ान भर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: हिजाब विवाद पर कंगना रनौत के बयान पर भड़की शबाना आज़मी, पति जावेद अख्तर से भी मेल नहीं खाए सुर

काम के मोर्चे पर, विक्की कौशल को आखिरी बार शूजित सरकार द्वारा निर्देशित सरदार उधम में देखा गया था। उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई और उनके प्रदर्शन को काफी सराहा गया। और अभिनेता शाहरुख खान की अगली फिल्म के लिए भी बातचीत कर रहे हैं। पिंकविला को पता चला है कि राजकुमार हिरानी अपनी अगली फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका के लिए विक्की कौशल के साथ बातचीत कर रहे हैं, जिसके लीड में शाहरुख खान है। कैटरीना कैफ को आखिरी बार अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह के साथ सूर्यवंशी में देखा गया था।

प्रमुख खबरें

AI Talent का Superpower बना भारत, CEA नागेश्वरन बोले- दुनिया में अब हम दूसरे नंबर पर

Truecaller CEO का TRAI पर बड़ा हमला, कहा- नए Rules की वजह से देश में बढ़ रहा है Online Fraud।

एक और एक ग्यारह से भारतीयों के दूध में चीनी जैसे घुलने तक, Australia में PM Modi के 5 दमदार बयान

Samrat Choudhary का बड़ा ऐलान, Bihar में 10 तारीख को मिलेगी 1100 Pension, 97 लाख को लाभ