अपनी एक्टिंग देख कर शर्मिंदा थी कैटरीना कैफ, बॉलीवुड छोड़ने की कर ली थी तैयारी

By रेनू तिवारी | Jul 17, 2021

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इस समय उरी फेम एक्टर विक्की कौशल को डेट कर रही हैं। एक्ट्रेस को आखिरी बार सलमान खान के साथ फिल्म भारत में देखा गया था। फिल्म सूर्यवंशी में वह अक्षय कुमार के साथ नजर आ रही हैं लेकिन फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हुई है। सूर्यवंशी 2020 में रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस के कारण रिलीज डेट का आगे बढ़ा दिया गया था। 16 जुलाई को कैटरीना कैफ का जन्मदिन होता है। आज इस आर्टिकल में कैटरीना कैफ के पास्ट से जुड़ा एक किस्सा आपको बताते हैं जिसका जिक्र उन्होंने खुद करण जौहर के शो कॉफी विद करण में किया था।

इसे भी पढ़ें: ये है बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियां, जिन्होंने तीनों खान के साथ किया है काम

कैटरीना कैफ ने 2003 में अक्षय कुमार के साथ फिल्म नमस्ते लंदन से बॉलीवुड में शानदार डेब्यू किया। कैट की एक्टिंग और उनकी खूबसूरती देख कर दर्शन हैरान रह गये थे। आधी पंजाबी-आधी अंग्रेज वाले अंदाज की कैट को लोगों ने खूब पसंद किया और अक्षय के साथ कैट की केमिस्ट्री अलग लेवल पर पसंद की गयी। दोनों की फिल्म नमस्ते लंदन ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

 

इसे भी पढ़ें: T-Series के मालिक भूषण कुमार पर फिर लगा रेप का आरोप, पीड़ित महिला ने दर्ज कराई FIR

करण के शो में कैटरीना कैफ ने अपनी फिल्म से जुड़ा किस्सा साझा करते हुए बताया कि फिल्म नमस्ते लंदन जब मैंने देखी थी तो मुझे लगा था कि इस फिल्म के बाद मेरा करियर खत्म हो जाएगा। कैट ने कहा जब मैंने अपनी फिल्म एडिट होने के बाद देखी तो काफी डर गयी थी। मैं अपने लिए फिल्म के अलावा दूसरी चीजों में करियर बनाने को सोचने लगी थी लेकिन नमस्ते लंदन में मेरी जिंदगी को बदल दिया। उन्हों बताया कि फिल्म के निर्देशक अमृतलाल शाह ने रिलीज से पहले मुझे फिल्म दिखाई थी। उन्होंने बताया कि फिल्म को एक बार एक्ट्रेस को दिखाया जाता है और उनकी प्रतिक्रिया ली जाती हैं। मुझे भी फिल्म दिखाई गयी और फिल्म देखने के बाद मैं अपने घर चली गयी और सोचने लगी की मुझे अपना करियर किसी और फील्ड में बनाना चाहिए। 

 

कैटरीना ने बताया कि फिल्म पर प्रतिक्रिया के लिए असिस्टेंट का फोन आया और कहा कि निर्देशक इस बात से नाराज हैं कि उन्होंने उन्हें अपना फीडबैक नहीं दिया। उसने कहा, मैंने उसे फोन किया और मैंने कहा, 'हाय विपुल।' उसने पूछा, 'तुम क्या सोचते हो फिल्म को लेकर?' मैंने कहा, 'अच्छा, बहुत अच्छी फिल्म।' ठीक है, अलविदा। और मैंने फोन रख दिया। 

काम के मोर्चे पर, कैटरीना वेलकम, अजब प्रेम की गजब कहानी, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, एक था टाइगर, धूम 3 और बैंग बैंग जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। जल्द ही वह अक्षय कुमार के साथ सूर्यवंशी फिल्म में नजर आएंगी। कैटरीना सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ फोन भूत का भी हिस्सा होंगी।

प्रमुख खबरें

TCS में Layoffs पर लगी ब्रेक! N. Chandrasekaran बोले- छंटनी नहीं, एआई है सबसे बड़ा अवसर

Celebrity Brand List: Virat Kohli का जलवा, Shah Rukh और Priyanka Chopra टॉप 3 में शामिल

Bangladesh Cricket में बवाल, लिटन दास ने World Cup से बाहर होने पर Board को घेरा

Ben Stokes फिर Nightclub विवाद में फंसे, ECB ने शुरू की जांच, England टीम में मचा हड़कंप।