Kazakhstan में सरकार ने दिया इस्तीफा, ईंधन की बढ़ती कीमतों का जमकर विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी

By निधि अविनाश | Jan 05, 2022

कज़ाखिस्तान राष्ट्रपति कसीम जोमार्ट टोकायव ने बुधवार को सरकार के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। बता दें कि, कज़ाखिस्तान में ईंधन की कीमतों में वृद्धि के कारण हिंसक विरोध के बीच राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में आपातकाल की स्थिति हो गई है। इस दौरान हजारों प्रदर्शनकारियों ने पूर्व सोवियत गणराज्य के सबसे बड़े शहर अल्माटी के केंद्र की ओर मार्च किया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे और फ्लैशबैंग ग्रेनेड भी दागे। स्थानीय मीडिया के अनुसार,  प्रदर्शनकारियों ने मेयर के कार्यालय में धावा बोल दिया, वहीं लोग बैंकों, दुकानों और रेस्तरां पर भी हमला कर रहे है।

प्रमुख खबरें

राष्ट्रमंडल खेलों में अंकुश, साक्षी, अरूंधति, सचिन और नरेंदर ने सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत के पांच और पदक पक्के किए

काला सागर में मर्चेंट नेवी अधिकारी की मौत की आशंका, कानपुर प्रशासन ने विदेश मंत्रालय को लिखा पत्र

क्लाउड सेवा बाजार में प्रतिस्पर्धा-रोधी गतिविधियों पर रोक के लिए कदम उठाने की जरूरत: कट्स रिपोर्ट

प्रदर्शनकारी छात्रों पर गोलीबारी के राहुल गांधी के दावे को भाजपा ने बताया झूठ, माफी की मांग की