केबीसी प्रतिभागी अरुणोदय ने राज्यपाल से भेंट की

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 13, 2022

शिमला    हिमाचली टेलेंट मास्टर अरुणोदय शर्मा ने आज राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से भेंट की। टेलीविजन शो कौन बनेगा करोड़पति-13 के विद्यार्थी विशेष में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले अरूणोदय के साथ इस अवसर पर अरुणोदय के पिता जगदीश शर्मा और मां ममता पाल शर्मा भी उपस्थित थीं।

राज्यपाल ने अरुणोदय को सम्मानित किया और केबीसी-13 के अनुभवों के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि अरुणोदय हिमाचल का गौरव है तथा हमें उनकी सादगी और प्रतिभा पर गर्व है। राज्यपाल ने अरुणोदय के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी हाजिर जवाबी असाधारण है।

प्रमुख खबरें

Asian Champions Trophy 2026: Pakistan ने भारत में खेलने से किया इनकार, मांगा Neutral Venue

PM Narendra Modi के जन्मदिन पर Varanasi में जुटेंगे NDA के शीर्ष नेता

Monumental Stadium में Lionel Messi को मिलेगी विदाई, World Cup विजेता टीम होगी शामिल

Manoj Jarange का ऐलान: इलाज के बाद बृहस्पतिवार को Mumbai के लिए शुरू करेंगे यात्रा