केसीआर और जगन सरकार ने 1000 से अधिक फोन टैप कराए? वाईएस शर्मिला ने लगाया बड़ा आरोप

By अभिनय आकाश | Jun 18, 2025

आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) की अध्यक्ष वाईएस शर्मिला रेड्डी ने तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी पर उन्हें और उनके करीबी सहयोगियों को निशाना बनाकर एक संयुक्त फोन टैपिंग अभियान चलाने का आरोप लगाया। शर्मिला ने विशाखापत्तनम में एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि फोन टैपिंग हुई थी, यह निर्विवाद सत्य है। उन्होंने दावा किया कि उनके खुद के फोन, उनके पति और उनके करीबी लोगों के फोन पर अवैध रूप से निगरानी की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि निगरानी उन्हें राजनीतिक और वित्तीय रूप से अपंग बनाने की एक बड़ी साजिश का हिस्सा थी। 

इसे भी पढ़ें: कालेश्वरम परियोजना: न्यायिक आयोग के सामने पेश हुए पूर्व सीएम केसीआर, KTR ने भाजपा-कांग्रेस पर लगाया आरोप

उन्होंने मेरे लिए सांस लेना भी मुश्किल कर दिया। उन्होंने विस्तार से बताया कि कैसे उनके राजनीतिक सहयोगियों को धमकाया गया और उनका समर्थन करने से रोका गया। उन्होंने दावा किया कि तेलंगाना में अपनी पार्टी बनाने का फैसला करने के बाद यह अभियान और तेज हो गया।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका