चावल खरीद के मुद्दे पर KCR का दिल्ली में हल्ला बोल, मंच पर साथ दिखे किसान नेता राकेश टिकैत

By अभिनय आकाश | Apr 11, 2022

तेलंगाना में चावल खरीद के मुद्दे को लेकर राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति के मुखिया और सूबे के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव आद दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ धरना देते नजर आए। ये धरना प्रदर्शन तेलंगाना भवन में हो रहा है। इस प्रदर्शन के दौरान एक खास बात ये दिखी कि उनके साथ मंच पर किसान नेता राकेश टिकैत भी नजर आए। इसके साथी ही टीआरएस के सभी बड़े लीडर्स भी मौजूद रहे। टीआरएस का आरोप है कि केंद्र सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है और कॉरपोरेट हितों का ख्याल रख रही है। 

इसे भी पढ़ें: निराश्रित गोवंश संरक्षण के लिए गो-सफारी बनाएगी योगी सरकार, किसानों को मिलेगी राहत

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत भी दिल्ली में टीआरएस के सांसदों, एमएलसी और विधायकों सहित निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गए हैं। धरना स्थल की तस्वीरों में बड़ी संख्या में लोगों को मंच के सामने इकट्ठा होते और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाते देखा गया। एमएलसी के कविता ने कहा कि तेलंगाना की मांग है कि एक खरीद नीति रहे। एक देश में एक खरीद नीति होनी चाहिए। पहले छत्तीसगढ़ से भी ये मांग आई थी किसान की मदद की जाए न कि किसान को बर्बाद किया जाए। राकेश टिकैत भी यहां पहुंचे हैं, उन्होंने कृषि मुद्दों पर केसीआर के साथ बातचीत की है। 

प्रमुख खबरें

Friendship Tips: कॉलेज की दोस्ती में भी प्राइवेसी जरूरी, इन 5 बातों को रखें अपने तक

Asian Para Games: Pramod Bhagat और Bhavina Patel होंगे उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक

INDIA bloc के Jantar Mantar प्रदर्शन से पहले New Delhi में पुलिस और RAF तैनात

RBI रेपो दर बढ़ाने से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 429 अंक लुढ़का