KCR ने किया कैबिनेट का विस्तार, बेटा और भतीजा शामिल नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2019

हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने मंगलवार को कैबिनेट का विस्तार करते हुए दस मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया। हालांकि सभी को चौंकाते हुए उन्होंने अपने बेटे के टी रामा राव और भतीजे टी हरीश राव को मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी। दो महीने से अधिक समय से चल रहे कयासों को खत्म करते हुए राव ने दो सदस्यीय मंत्रिमंडल का विस्तार किया। सात दिसम्बर को हुए राज्य विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी ने शानदार जीत हासिल की थी जिसके बाद पहली बार उन्होंने मंगलवार को कैबिनेट का विस्तार किया। मंत्रि परिषद् में शामिल छह नये चेहरे हैं - एस. निरंजन रेड्डी, कोप्पुला ईश्वर, ईराबेली दयाकर राव, वी. श्रीनिवास गौड़, वेमुला प्रशांत रेड्डी और सीएच मल्ला रेड्डी।

यह भी पढ़ें: पुलवामा हमला: इमरान ने मांगे कार्रवाई योग्य सबूत, जवाबी कार्रवाई की दी चेतावनी

कैबिनेट के नये सदस्यों को बधाई देते हुए हरीश राव ने कहा कि वह पार्टी के अनुशासित सिपाही हैं और मुख्यमंत्री जो भी कहेंगे, वह उसका पालन करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने आपसे बार-बार कहा है कि मैंने अनुशासित सिपाही की तरह हूं। मुख्यमंत्री जो भी कहेंगे, मैं उसका पालन करूंगा।’’ 119 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत हासिल करने के एक दिन बाद रामा राव को टीआरएस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। केटीआर को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करते हुए केसीआर ने कहा था कि वह राष्ट्रीय राजनीति और राज्य में विभिन्न विकास गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं।

प्रमुख खबरें

White House में रोक जारी रहने पर CNN समेत तीन मीडिया संस्थान पहुंचे अदालत

India GDP Growth पर बढ़ा भरोसा S&P ने वृद्धि अनुमान बढ़ाकर 7 Percent किया

Faridabad के बड़खल में अवैध खनन पर NGT सख्त, Haryana सरकार को भेजा नोटिस

Wildlife SOS के 12 केंद्रों की होगी जांच, CZA ने छह राज्यों को दिया निरीक्षण का निर्देश