KCR का एक तीर से दो निशाना, पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव की बेटी को तेलंगाना विधान परिषद चुनाव में उतारा

By निधि अविनाश | Feb 22, 2021

सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति(टीआरएस) ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की बेटी सुरभि वाणी देवी को आने वाले तेलंगाना विधान परिषद चुनाव की स्नातक सीट से मैदान में उतारने की घोषणा की। पार्टी सूत्रों ने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री एवं टीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव ने वाणी देवी को उम्मीदवार बनाने को लेकर निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि कलाकार एवं शिक्षाविद् वाणी देवी सोमवार को महबूबनगर-रंगारेड्डी-हैदराबाद स्नातक सीट से नामांकन करेंगी। विधान परिषद की दो सीटों के लिए चुनाव 14 मार्च को होगा। बता दें कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव का वाणी देवी को उम्मीदवार बनाने का फैसला भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए एक प्रकार का तख्तापलट है।

इसे भी पढ़ें: उच्च न्यायालय ने नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया और राहुल गांधी से जवाब मांगा

वहीं विश्लेषकों का मानना है कि वाणी के उम्मीदवार घोषित होने के बाद  भाजपा और कांग्रेस दोनों को ही अपनी रणनीतियों को फिर से बनाना पड़ेगा। पूर्व प्रधानमंत्री पीवी की बेटी सुरभि वाणी देवी एक कलाकार,  और सामाजिक कार्यकर्ता के साथ-साथ कई शैक्षणिक संस्थानों के संस्थापक अध्यक्ष भी हैं। टीओआई की एक खबर के मुताबिक, वाणी देवी सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। उन्होंने अपने नाम को अंतिम रूप देने के लिए सीएम केसीआर को धन्यवाद दिया और कहा कि वह अपने पिता के नक्शेकदम पर चलने की कोशिश करेंगी। जानकारी के मुताबिक, वाणी देवी के भाई पीवी राजेश्वर राव ने कांग्रेस से सिकंदराबाद से सांसद के रूप में सेवा की थी वहीं पीवी नरसिम्हा राव के पोते एनवी सुभाष भाजपा नेता हैं। 

प्रमुख खबरें

Famous Shiva Temple: Bengaluru में भगवान शिव का अद्भुत Miracle, 400 साल से नंदी के मुख से हो रहा निरंतर जलाभिषेक

Bihar Recruitment बोर्ड की बड़ी लापरवाही, सालों बाद मिले Admit Card पर कुत्ते की तस्वीर

पाकिस्तान की बांग्लादेश के खिलाफ हार से भड़के बासित अली, पीसीबी पर उठाए गंभीर सवाल

President Murmu के Ayodhya दौरे से पहले एक्शन में CM Yogi, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश