देश के सभी लोग परेशान, बिहार में KCR की हुंकार, बोले- बीजेपी सरकार को करना है देश से बाहर

By अंकित सिंह | Aug 31, 2022

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव बिहार के दौरे पर हैं। आज उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। 2024 के चुनाव के लिहाज से यह मुलाकात काफी मायने रख रही है। इन सब के बीच बिहार की राजधानी पटना से के चंद्रशेखर राव ने मोदी सरकार के खिलाफ हुंकार भरी है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि किसी भी हाल में मोदी सरकार को देश से बाहर करना है। उन्होंने कहा कि नीतीश जी के साथ बातचीत हुई और एक बात पर सहमति बनी कि किसी भी प्रकार से बीजेपी की सरकार को देश से बाहर करना है। 8 साल से नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बने हुए हैं लेकिन हर सेक्टर में देश का विनाश हो रहा है, देश के सभी लोग परेशान हैं।

इसे भी पढ़ें: नीतीश-केसीआर के मुलाकात मुलाकात पर सुशील मोदी का तंज, यह दो दिवास्वप्न देखने वालों का मिलन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने पटना में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान ‘‘भाजपा मुक्त भारत’’ का आह्वान किया। नीतीश कुमार ने नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की उनकी मांग को स्वीकार नहीं करने पर नाखुशी व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘जिनको कोई काम नहीं करना है, केवल प्रचार-प्रसार करना है, वैसे ही लोग इसतरह की बात करते हैं। कौन से काम किए गए हैं। कोई काम हो रहा है? अब राज्यों को केंद्र से मिलने वाली राशि घट रही है। पहले जितना मिलता था, उससे भी कम मिल रहा है। हम तो साथ गए थे पर अब फिर लौट आए हैं।’’ 

प्रमुख खबरें

Dantewada में सुरक्षाबलों ने पकड़ा माओवादियों का छिपाया गया हथियारों और BGL का बड़ा जखीरा

पहाड़ों की राजनीति लेने लगी करवट! Uttarakhand Congress में छिड़ी महाभारत और Harish Rawat के तेवर पार्टी को नुकसान के स्पष्ट संदेश दे रहे हैं

Shivraj Singh Chouhan को थमाई झूठी स्क्रिप्ट, YSRCP ने Proddatur कार्यक्रम पर TDP को घेरा

डर, रहस्य और सीरियल किलर का खौफ, अक्टूबर में आ रही हैं ये 4 दमदार फिल्में-सीरीज