By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 14, 2026
केईसी इंटरनेशनल को विभिन्न कारोबारों में 1,303 करोड़ रुपये के नए ठेके मिले हैं। कंपनी की ओर से सोमवार को जारी बयान के अनुसार, पारेषण एवं वितरण (टीएंडडी) कारोबार को भारत, पश्चिम एशिया और अमेरिका में परियोजनाओं के ठेके मिले हैं। इनमें उत्तर भारत में 400 किलोवाट की पारेषण लाइन, सऊदी अरब में 380 किलोवाट की पारेषण लाइन तथा अमेरिका में टावर, हार्डवेयर और पोल की आपूर्ति के ठेके शामिल हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘इन ठेकों के साथ चालू वित्त वर्ष में अब तक हमें मिले ठेकों का कुल मूल्य 7,600 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। आगे लक्षित वृद्धि हासिल करने में इन ठेकों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।’’ आरपीजी समूह की प्रमुख कंपनी केईसी इंटरनेशनल वैश्विक स्तर पर बुनियादी ढांचा क्षेत्र की इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण (ईपीसी) कंपनी है। इसकी मौजूदगी 110 से अधिक देशों में है।